सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के मार्ग दर्शन में अवैध गतिविधियो मे संलिप्त व्यक्तियो के विरुध्द कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये है । जो इसी क्रम में दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की रिंग रोड, बायपास बनगांव चौक तरफ एक व्यक्ति हाथ में एक पीले रंग के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर घुम रहा है है तथा किसी ग्राहक की तलाश कर रहा है, जिसने लाल रंग की टी-शर्ट और काले रंग का चड्डा पहना है गले में लाल रंग का गमछा लपेटा है ,जो प्राप्त मुखबिर की सूचना पर विधिवत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर हमराह स्टाफ के पहुँचकर, रिंग रोड, बायपास बनगांव चौक में मुखबिर के बताये अनुसार एक लड़का अपनी गोदी में थैला लिये हुए बैठा था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम फैजान पिता परवेशज मंसुरी उम्र 25 साल निवासी भवानी नगर कलमना बस्ती, पुराना कामठी रोड, थाना कलमना, नागपुर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) का बताया जो संदेही के मिलने का पंचनामा तैयार किया गया, बाद विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी फैजान मंसुरी के कब्जे से- 02 किलो 950 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं एक सेंमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाईल की जप्ती की जाकर विधिवत मौके पर ही सील चपडा किया गया है तथा आरोपी को धारा 8,20,29 एन.डी.पी.एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।















