Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू का जन्मदिन जिले भर में सेवाभावी दिवस के...

सांसद बंटी विवेक साहू का जन्मदिन जिले भर में सेवाभावी दिवस के रूप में मनाया गया

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

छिंदवाड़ा शहर सहित दोनों जिलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजन के साथ मनाया अपने सांसद का जन्मदिन,सांसद को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र प्रेषित कर जन्मदिन की बधाई दी वही ग्रह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केन्द्रीय व केबिनेट मंत्रियों ने मोबाईल पर शुभकामनाएं प्रेषित की,सांसद ने वृद्धाश्रम में तत्काल ही 3 कूलर भेजते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की,सांसद ने विभिन्न 50 पंचायतों को 50 टेंकर के साथ ही 100 आंगनवाड़ियों को पंखों का वितरण किया

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। बुधवार का दिन लोगों के लिए उस समय यादगार बन गया जब किसी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, विभागीय व स्वंयसेवी संगठनों ने किसी संासद का जन्मदिन सेवाभावी दिवस के साथ गरीमामयी माहौल में हर्षोउल्लास और धूमधाम से मनाया हो। अवसर था छिंदवाड़ा के बेटे व भाई सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन का। सांसद के जन्मदिन को लेकर मंगलवार की शाम से ही आयोजन शुरू हो गये थे, जो कि बुधवार की देर रात तक चलते रहे। सांसद बंटी विवेक साहू भी अपने जन्मदिन को सेवाभावी दिवस को सर्मपित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

सांसद बंटी विवेक साहू ने जन्मदिन की पूर्व संध्या के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के द्वारा पातालेश्वर मंदिर के सामने वार्ड नं. 19 और 20 के समस्त भाजपा बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार की रात 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा सहित अन्य पदाधिकारियों और समाजसेवियों के द्वारा परासिया रोड स्थित सांसद बंटी विवेक साहू के निवास स्थान के सामने ढोल नगाडों के साथ केक काटा गया एवं आतिशबाजी की गई। जन्मदिन के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने जन्मदिन को सेवाभावी कार्यों को सर्मपित करते हुए सुबह प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित वृध्दाश्रम पहुंचकर वृध्दजनों से आर्शीवाद लिया एवं सभी वृध्दजनों को पंगत में बैठाकर खुद अपने हाथों से उन्हें भोजन परोसा। इस दौरान सभी वृध्दजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू को आर्शीवाद दिया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने वृद्धाश्रम में तत्काल ही 3 कूलर भेजते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी दारा जुनेजा ने भी सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर अपनी ओर से वृद्धाश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। सांसद बंटी विवेक साहू ने पोआमा स्थित आधार फांउडेशन में पहुंचकर यहां दिव्यांग बच्चों की सेवा करते हुए उनके बीच केक काटा और उन्हें अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान आधार फांउडेशन के सभी पदाधिकारी व स्टॉफ उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री सहित अन्य केन्द्रीय व केबिनेट मंत्रियों ने दी बधाई सांसद बंटी विवेक साहू को जन्मदिन के अवसर पर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पत्र प्रेषित कर जन्मदिन की बधाई दी वही ग्रह मंत्री अमित शाह सहित अन्य केन्द्रीय व केबिनेट मंत्रियों ने मोबाईल पर शुभकामनाएं प्रेषित की। सांसद बंटी विवेक साहू को ग्रह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केबिनेट मंत्री राकेश सिंह, विश्वास कैलाश सारंग, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अन्य मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने मोबाईल के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।

सांसद ने 50 टेंकर के साथ ही 100 पंखों का वितरण कियासांसद बंटी विवेक साहू ने जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्यों के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को देखते हुए छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सांसद निधि से स्वीकृत करते हुए 50 टेंकरों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सभी 50 ग्राम पंचायतों व जनपद से पहुंचे लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हुए टेंकरों को रवाना किया। वहीं सांसद कार्यालय के सामने स्थित ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोकसभा क्षेत्र से आई 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वंय के व्यय से सौ पंखों का वितरण भी किया। ये वे आंगनवाड़ियां है जहां अभी तक पंखे नहीं थे। इन आंगनवाड़ियों में पंखे लगने के बाद यहां आने वाले बच्चों के साथ ही गर्भवती महिलाओं और आंगनवाड़ी की दीदीयों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

सांसद सहित अन्य लोगों ने किया रक्तदान और वितरित हुई दवाई सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें सबसे पहले सांसद बंटी विवेक साहू ने रक्तदान करते हुए शिविर की शुरूआत की। शिविर के दौरान 109 लोगों ने रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवा मोर्चा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं आरोग्य अस्पताल की टीम ने सहयोग प्रदान किया। होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा आयोजन स्थल सहित पुलिस विभाग, ट्रैफिक पुलिस, सब्जी तथा फलों के व्यापारी, वृद्ध आश्रम, नगर निगम के कर्मचारी तथा बच्चों के आश्रम में लू से बचाव के लिए दवाइयां वितरित किया गया।

सुबह से देर शाम तक चलता रहा बधाईयों का दौर सांसद कार्यालय के सामने आयोजित लोगों से भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू को शुभकामना देने के लिए भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से देर शाम तक सांसद बंटी विवेक साहू को जन्मदिन की बधाई देने के लिए लोगों का ताता लगा रहा। यहां सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।

सांसद श्री साहू अपने जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व राज्यपाल अनुसूईया उईके के निवास स्थान भी पहुंचे।इन प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सुबह से देर रात तक ताता लगा रहा। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक नाना भाउ मोहोड़, पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व विधायक अजय चौरे, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र बब्लू पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, अखिलेश शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल, नगर पालिका दमुआ अध्यक्ष किरण खातरकर, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा, रिजवान कुरैशी, संतोष पटेल, उज्जवल सिंह चौहान, राहुल मोहोड़, संजय पटेल सहित दोनों जिलों के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक जन उपस्थित थे।

इन संगठनों एवं स्वंयसेवी संस्थाओं ने दी बधाई सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर डॉक्टर एसोसिएशन, कलचुरी महिला मंडल, कलचुरी कलार समाज, वैश्य महासभा,महाराष्ट्रीयन समाज, लोकतंत्र सेनानी संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग, स्वर्णकार समाज, संगीत रामायण मंडल, सिन्धी समाज, मसीह समाज, साहू समाज संगठन, जनअभियान परिषद, पंजाब सेवा समिति, मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ, माली समाज, प्रेस क्लब व प्रेस एसोसिएशन, जिला क्षत्रिय पवार समाज, कायस्थ समाज, शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारीगण प्राचार्यगण शिक्षकगण, सचिव संघ, अल्पसंख्यक मोर्चा, छिन्दवाड़ा टेन्ट एसोसिएशन, पटवा समाज, लोणारी कुनबी समाज, म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ, मवासी समाज, भारतीय स्काउट गाइड संघ, वरिष्ठ नागरिक संघ, गांधीगंज व्यापारी संघ, पंडित पूजारी संघ, बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट, रेलवे कर्मचारी संघ, जिला खाद बीज संगठन, गुजराती समाज, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक अध्यापक संघ, बालाजी पब्लिक स्कूल, जगन्नाथ स्कूल, सी.एम.राइज स्कूल रोहनाकलां, भाजपा खेल प्रकोष्ठ, सतपुड़ा क्रिकेट संघ, स्वास्थ्य विभाग, आसाराम गुरूकूल, धर्मटेकड़ी मोर्निंग वॉंक ग्रुप, अधिवक्ता संघ, शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह, पाल समाज, जिला कोचिंग एसोसिएशन, सीमेंट लोहा व्यापारी संगठन, कतिया समाज, नाट्य गंगा संगठन, सी.ए. एसोसिएशन,ऑडिटोरियम निर्माण समिति,मसीह समाज, पेंशन एसोसिएशन, तिरोली कुनबी समाज, नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन एवं अधिकारी व कर्मचारी, सर्वोत्तम हेल्थ क्लब, ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल, सेन समाज, मेहरा डेहरिया समाज, गुजराती समाज, आशा उषा महिला संगठन, रविदास समाज, पंजाब सेवा समिति, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन, अखिल विश्व गायत्री परिवार, पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी,स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी सहित अन्य संगठन शामिल है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें