Home CITY NEWS भाजपा की सरकार अब तक सोई थी, कमलनाथ ने न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट...

भाजपा की सरकार अब तक सोई थी, कमलनाथ ने न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की तो जाग गई

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

राज्य में भाजपा की सरकार को 21 वर्ष और केन्द्र में 11 हो चुके छिन्दवाड़ा में 32 विकास के कार्य नहीं बता पाएंगे-जनता जानती है कि विकास के कार्य पूर्व सीएम कमलनाथ व कांग्रेस ने की देन है

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- भाजपा की सरकार कोई काम करे या ना करे….एक काम बड़ी ही सफाई करती है और वह झूठ बोलने का..इस मामले में उनका कोई तोड़ नहीं है। केन्द्र में भाजपा की सरकार को 11 वर्ष और राज्य में 21 साल हो चुके। दोनों ही सरकार के कार्यकाल को जोड़ा जाए तो लगभग 32 वर्ष हो चुके हैं, इन वर्षों में भाजपा सरकार सोई हुई थी, जैसे ही मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिन्दवाड़ा विधानसभा के ग्राम चौसरा में अडानी न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी जी से चर्चा की तो भाजपा जाग गई साथ भाजपा के नेता भी जाग गए, इसके लिए पहले उन्हें कभी इस प्लांट की याद नहीं है। उक्त बयान जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपने आगमन पर मीडिया के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के प्रत्युत्तर में दिए।

नकुलनाथ ने मीडिया के प्रश्नों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि विगत 32 वर्षों में भाजपा ने छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र में 32 विकास के कार्य नहीं किए, लेकिन श्रेय लेने और झूठ बोलने के मामले में यह आंकड़ा अनगिनत होगा। सही मायनों में छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ पूर्व सीएम कमलनाथ एवं कांग्रेस ने किया है। चाहे बात माचागोरा जलाशय की हो, हिन्दुस्तान यूनिलीवर की हो या फिर रेमंड, भंसाली या फिर स्किल सेन्टरों की। आज भी कमलनाथ , कांग्रेस पार्टी और मेरा एक ही प्रयास है कि छिन्दवाड़ा के विकास की गति किसी भी स्थित में नहीं थमनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से कहता हूं कि सरकार किसी भी राजनीतिक दल की हो माननीय कमलनाथ जी और मैं छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। श्रेय लेने वाला हिस्सा पहले से ही भाजपा के लिए छोड़ रखा है।

गेहूं खरीदी केन्द्रों पर फैली अव्यवस्था को लेकर मीडिया के प्रश्नों पर पूर्व सांसद नकुलनाथ ने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदी के अपने वचन पर कायम नहीं है। मक्का उपज का समर्थन मूल्य किसान भाइयों को नहीं दिया, गेहूं की खरीदी में अनियमितता और अव्यवस्थाएं लगातार सामने आ रही है। किसान भाइयों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कल खरीदी केन्द्रों पर पहुंचकर किसान भाइयों से चर्चा करुंगा। हम किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे। विदित हो कि जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे हैं। ईमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी उनका कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें