Home CITY NEWS सहायक आयुक्त ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

सहायक आयुक्त ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दिनांक 24.04.2026 को तामिया ब्लॉक एवं दिनांक 25.04.2026 को बिछुआ ट्राइबल ब्लॉक में विभाग प्रमुख ACTW श्री मरकाम द्वारा सभी 24 प्राचार्यों की क्रमवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठकों के दौरान प्रत्येक प्राचार्य से विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली गई। श्री मरकाम ने समीक्षा में पाई गई कमियों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आवश्यक सुधार हेतु सभी को ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ाई कराना तथा परीक्षा परिणामों में सुधार लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अन्य ब्लॉकों में भी इसी प्रकार की समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।बैठकों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुशासन सुदृढ़ करने एवं नवाचार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें