Home CRIME जादू टोना के शक मे हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

जादू टोना के शक मे हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दिनांक 02/04/2026 शाम करीब 05.00 बजे डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रानीकामथ लड़ाई झगड़ा मारपीट हो रहा हैं जिसकी सूचना पर डायल 112 ड्युटी स्टाफ द्वारा मौके पर जाकर घटना तस्दीक की गयी घायल हरिराम उइके पिता स्व. रूपचंद उइके उम्र 62 साल निवासी ग्राम रानीकामत थाना अमरवाडा को इलाज के लिये शासकीय अस्पताल अमरवाड़ा लाया गया जहां डाक्टर द्वारा उक्त घायल को मृत घोषित कर दिया गया था । जिस पर से प्रार्थिया मनीषा इरपाची पति शिवनारायण इरपाची उम्र 32 साल निवासी ग्राम रानीकामत थाना अमरवाडा ने उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख करायी कि मेरी भाभी का भाई दिनेश इनवाती का करीबन 02 साल पहले एक बच्चा पैदा होने के एक दो दिन बाद खत्म हो गया था, तभी से दिनेश इनवाती मेरे पिता हरिराम उइके पर जादू टोना करने का शक करता है ।

दिनांक 02.04.26 के करीबन 04.30 बजे की बात है मै अपने घर पर थी उसी समय मुझे मोहल्ले मे चिल्ला चोट लडाई झगडा की आवाज आयी तो मै रोड पर जाकर देखी तो दिनेश इनवाती उसके घर के सामने रोड पर मेरे पिता हरिराम उइके को जमीन मे पटक लिया था और मेरे पिताजी के साथ डंडे से मारपीट कर रहा था जिससे मेरे पिताजी हरिराम उइके बेहोश हो गये थे उसके बाद दिनेश वहाँ से डंडा लेकर भाग गया प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अमरवाड़ा में अपराध क्रमांक – 132/26 धारा –103(1) बी. एन. एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान की गई कार्यवाही:- घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आशीष खरे द्वारा मृतक की मृत्यु के सबंध में सघन जांच करने के हेतु निर्देशित किया गया । प्राप्त निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अमरवाडा कल्याणी वरकड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरवाड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई तथा आरोपी दिनेश इनवाती की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये एवं घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किये गये । आरोपी दिनेश इनवाती को हिरासत मे लिया जाकर आरोपी से पूछताछ की गयी जिसने बताया कि मृतक हरिराम उइके मुझे मेरे बच्चे पर जादू टोना कर खा जाउंगा उसे जीने नही दुंगा कहता था मेरा बच्चा बीमार रहता था इसी बात पर से आरोपी नें मृतक हरिराम को डंडा मारपीट किया जिससे मृतक की मृत्यू हो गयी ।

आरोपी के द्वारा पूछताछ में बताये अनुसार आरोपी से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं घटना के समय पहने हुए कपडे जप्त किया जाकर आरोपी कि गिरफ्तारी कर हिरासत में लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी:- दिनेश इनवाती पिता दौलत इनवाती उम्र 27 साल निवासी ग्राम रानी कामत थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा

घटना मे प्रयुक्त जप्त संपत्ती:- प्रयुक्त डंडा एवं आरोपी दिनेश द्वारा घटना के समय पहने हुए कपडे अपराध क्रमांक एवं धाराः अपराध क्रमांक 132/26 धारा -103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, उप निरी विजेन्द्र मार्को , सउनि नूरसिंह बघेल, प्र.आर.531 जयसिंह बघेल, आर.907 करण रघुवंशी, आर.995 जगमोहन ,आर.814 ओमकार , आर.847 राजेन्द्र बघेल , आर.557 संजीव ,आर.877 धनंजय शर्मा ,आर.460 अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें