Home CITY NEWS गौरवपूर्ण उपलब्धि : जिला पुलिस छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर से 17...

गौरवपूर्ण उपलब्धि : जिला पुलिस छिंदवाड़ा के दिशा लर्निंग सेंटर से 17 अभ्यर्थियों का चयन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। पुलिस द्वारा संचालित दिशा लर्निंग सेंटर एक बार फिर युवाओं के सपनों को साकार करने में सफल साबित हुआ है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में दी जा रही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन हासिल किया है।

👉 कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन, जिनमें:RPF (Railway Protection Force) में 11 अभ्यर्थीSSC GD के माध्यम से BSF, CISF, CRPF में 6 अभ्यर्थी

👮‍♂️ SSC GD (BSF / CISF / CRPF) में चयनित अभ्यर्थी:लोकेश सरियाम – CISFऋतिक सोनी – BSFसत्येंद्र बालवंशी – CISFअंकित धुर्वे – CRPFकामिनी परतेती – CISFसाधना पहाड़े – BSF🚔 RPF Constable में चयनित अभ्यर्थी:मनोज वानखेड़ेदिलीप साहूअभिषेक सोलंकीअभिषेक सूर्यवंशीकुलदीप कुमारराहुल रघुवंशीकैलाश वनेश्वररंजीत साहूराम घोटेनिकेत साहूभावना फकारे

👏 यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी और आरक्षक विजय इनवाती की विशेष मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।

💪 दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी जा रही गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क ट्रेनिंग लगातार युवाओं को रोजगार के अवसरों तक पहुंचा रही है।

🎯 छिंदवाड़ा पुलिस भविष्य में भी इसी तरह के प्रयासों से अधिक से अधिक युवाओं को सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें