Home CITY NEWS एनएच-47 पर सड़क हादसा, नागपुर के युवक की मौत

एनएच-47 पर सड़क हादसा, नागपुर के युवक की मौत

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस पांढुर्णा। मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर ग्राम हिवरा सेनाडवार के पास ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में नागपुर निवासी राजेश नायडू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रायपुर से अहमदाबाद सरिया लेकर जा रहे ट्रक ने कार क्रमांक एमएच – 31 – सीपी – 9725 को टक्कर मार दी। कार में सवार चारों लोग नागपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में अमित देवकुमार गौर और राजू तिजारे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सिविल अस्पताल पांढुर्णा में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक यूनुस स्माइल (निवासी जामनगर, गुजरात) को भी पैर में चोट आई है। बताया गया कि सभी युवक पचमढ़ी महादेव मेले से दर्शन कर नागपुर लौट रहे थे। घटना के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा था, जिससे एकतरफा यातायात संचालित था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें