Home CITY NEWS लोहांगी में नदी से रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन करते 5 वाहन जप्त

लोहांगी में नदी से रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन करते 5 वाहन जप्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

कलेक्टर श्री नारायन के निर्देश पर खनिज अमले द्वारा लोहांगी में त्वरित कार्यवाही

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/10 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में खनिज और राजस्व विभाग को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के परिपालन में त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए सोमवार की रात्रि 1 बजे तहसील परासिया के अंतर्गत अवैध खनिज गतिविधि की रोकथाम के लिये राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा लोहांगी में नदी से रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन पर कार्यवाही की गई।

लोहांगी में नदी से रेत का उत्खनन/परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं बिजोरी में नदी से 1 ट्रेक्टर-ट्रॉली को जप्त कर थाना शिवपुरी की अभिरक्षा में रखा गया। वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिज का अवैध परिवहन किये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर, जुर्माना राशि अधिरोपित किये जाने के लिये निर्णयार्थ कलेक्टर न्यायालय छिंदवाड़ा के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें