Home CITY NEWS छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ – एनएसयूआई

छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ – एनएसयूआई

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में जारी परीक्षा परिणामों को लेकर कहा कि छात्र-छात्राओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। जल्दबाजी और स्टाफ की कमी के चलते प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम संदेह के घेरे में हैं, जिससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

एनएसयूआई मप्र महासचिव अपेक्षा सूर्यवंशी व पीजी कॉलेज अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने प्रस्तुत ज्ञापन में कहा कि छात्र-छात्राएं, जिन्होंने 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय में प्रवेश लिया, उन्हें प्रथम वर्ष की परीक्षा में सप्लीमेंट्री आना समझ से परे है। कॉपियों की जांच में एकरूप अंक दिए जा रहे, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता सवालों के घेरे में है। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों पर विश्वास लगभग समाप्त हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग के नियमों के तहत छात्र-छात्राएं प्रमोशन शुल्क जमा कर द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले लेते हैं। इस दौरान उनसे नियमित फीस के साथ प्रोजेक्ट कार्य सी.सी.ए भी जमा कराया जाता है, लेकिन सप्लीमेंट्री के कारण अब वे द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने को लेकर असमंजस में हैं।एनएसयूआई ने मांग की है कि या तो सप्लीमेंट्री परीक्षा द्वितीय वर्ष की परीक्षा से पूर्व आयोजित कराई जाए, अथवा ऐसे छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका एक वर्ष बर्बाद होने से बच सके।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो छात्रहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय सुशील परतेती, अभिजीत इवनाती, शिवम उईके, कुशाल पाल, हरिकृष्ण उइके , देवेंद्र कवरेती, संजय नरर्र ,ईशान रजा,धनराज यादव,आशिक उसरेठे सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें