सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है जन अभियान परिषद ग्रामों तक शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में “ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान “अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी, मां सरस्वती, भारत माता चित्रों पर मल्यार्पण दीप प्रज्वल कर किया और सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अतिथियों का सम्मान कर कार्यक्रम प्रारंभ कर विकास खंड समन्वयक श्रीमान दीपक जी द्वारा जन अभियान परिषद की जानकारी देते हुए किया और आयोजन में स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम से कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया ,और स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन चरित्र पर विविध घटनाओं का उल्लेख किया गया। स्वामी विवेकानन्द जी के संदर्भ में विविध आगन्तुको द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विनोद विश्वकर्मा विभाग सेवा प्रमुख, शैलेष चोपड़े मंडल अध्यक्ष, मुख्य वक्ता राधेश्याम सोनमेहर समाजसेवी, रामसिंहबजी पटेल, शिवप्रसाद चौरसिया, वरिष्ठ समाजसेवी, शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर विवेक तिवारी, शासकीय आई टी आई के प्राचार्य दीपक डीग़रसे, अयोध्या प्रसाद सोनी, समाजसेवी, विकासखण्ड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ,परामर्शदाता श्री योगेश बोपते लक्ष्मीधर माहोरी, विशाल बघेले, जमुना चोरिया, सुमन कावदे, नवांकुर संस्था से विजय वर्मा, भजनलाल वर्मा, हरिश्चंद्र चौधरी, नरेश धवले, अरुण राउत, सुनील कोचे, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में विनोद जी ने संस्कार केंद्र, और सेवा के विषय में ग्राम विकास में हमारी भूमिका पर व्याख्यान दिया जिसमें प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजना पहुंचे ये सभी समाजसेवी का कर्तव्य है एवं सभी इसमें अपना योगदान दें।

राधेश्याम द्वारा स्वामी विवेकानंद के और आदर्श ग्राम की संकल्पना, शैलेश चोपड़े जी द्वारा ग्राम विकास की संकल्पना सरकार की योजना के बारे में अवगत कराया साथ ही अतिथियों द्वारा शासन की योजन जैविक खेती नशामुक्त ग्राम ,गौ संरक्षण, जैसे विषय पर जानकारी दी गई और ब्लॉक समन्वयक श्री दीपक गेडाम जी द्वारा परिषद के कार्यों को उल्लेख करते हुए ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम की जानकारी दी द्वारा सम्पूर्ण आयोजन की प्रमुख रूपरेखा विस्तार से बताई गई, जिसमें प्रमुख रूप से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण अभियान, आदि पर प्रकाश डाला। सक्रिय विद्यार्थियों और वायलेंटियर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में संचालन मेंटर योगेश बोपते ने किया,और ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश कार्यक्रम को विस्तार से उल्लेख किया और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट अभिनन्दन किया गया आभार प्रदर्शन श्री दीपक जी गेडाम द्वारा किया गया















