Home CITY NEWS छपारा में आर.एन. कंस्ट्रक्शन पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, 80.20 लाख...

छपारा में आर.एन. कंस्ट्रक्शन पर राज्य कर विभाग की छापेमारी, 80.20 लाख रुपये का जीएसटी सरेंडर

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।आयुक्त महोदय के आदेशानुसार एवं सुनीता वर्मा, राज्य कर संयुक्त आयुक्त छिंदवाड़ा संभाग के मार्गदर्शन में राज्य कर विभाग द्वारा जिला सिवनी के छपारा स्थित मेसर्स आर.एन. कंस्ट्रक्शन के व्यावसायिक स्थल पर छापे की कार्यवाही की गई।यह कार्यवाही राज्य कर अधिकारी संतोष कुमार बघेल के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें टीम सदस्य के.एन. शुक्ला (राज्य कर अधिकारी), कमल ठाकुर, उत्तम मकोड़े (टी.ए.) एवं आशीष ज्योतिषी (आई.टी.ओ.) शामिल रहे। छापे की कार्यवाही माल एवं सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 67(2) के अंतर्गत की गई।मेसर्स आर.एन. कंस्ट्रक्शन एक वर्क कांट्रेक्टर फर्म है।

तीन दिवसीय गहन जांच के दौरान फर्म के क्रय-विक्रय से संबंधित लेन-देन एवं दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। जांच में प्रथम दृष्टया आई.टी.सी. (इनपुट टैक्स क्रेडिट) मिसमैच एवं अन्य कर संबंधी विसंगतियां पाई गईं।पाई गई अनियमितताओं के आधार पर जांचाधीन फर्म से डीआरसी-03 के माध्यम से 80.20 लाख रुपये जीएसटी राशि नगद सरेंडर कराई गई। विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही नियमानुसार जारी है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें