राज्य कर्मचारी संघ ने माना आभार
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ भोपाल प्रांतीय निकाय द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा घोषणा की गई की प्रदेश में कार्यरत विभिन्न विभागों एवं संवर्गों के कर्मचारियों अधिकारियों की समस्या निवारण हेतु राज्य कर्मचारी संघ के अनुरोध पर कर्मचारी कल्याण आयोग के गठन की घोषणा की जाती है। मुख्यमंत्री महोदय ने दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर यह भी कहा कि संगठन के अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह, डॉ अनिल भार्गव, सुभाष शर्मा के द्वारा समय-समय पर प्रदेश के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाता रहा है संगठन के अनुरोध पर यह आयोग कर्मचारियों की न्याय उचित मांगों के समाधान के लिए कार्य करेगा।
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से उक्त कार्यक्रम में श्री रमेश शर्मा ज़िला सचिव, अरविंद भट्ट, एस. एल. ब्रहमें शेखर पांडे, संजय डेहरिया, मनोज सोनी, संतोष भारती, अशोक इवनाती, संजय ठाकुर, हिम्मत भट्ट, कृपा शंकर , भास्कर राव गावंडे, प्रेम राज लाडे, दिलीप बुरहान, दिनेश होलकर सहित लगभग 50 पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दी तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।















