Home STATE मध्यप्रदेश में 24 IAS अफसरों का तबादला, 12 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्यप्रदेश में 24 IAS अफसरों का तबादला, 12 जिलों के कलेक्टर बदले

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार, 30 सितंबर 2025 को बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला भी शामिल है।जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, उनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम शामिल हैं।इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में नए कलेक्टरों की जिम्मेदारी संभालने के साथ प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

👉 यह तबादला आदेश राज्य सरकार की ओर से नियमित प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और बेहतर शासन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है।

24 IAS अधिकारियों की तबादला सूची

1. श्री सुरेश कुमार (2010 बैच): कलेक्टर, पन्ना → वि.क.अ.-सह-आयुक्त, चंबल संभाग, मुरैना

2. श्री शीलेन्द्र सिंह (2010 बैच): कलेक्टर, छिंदवाड़ा → अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग

3. श्रीमती नेहा मारव्या सिंह (2011 बैच): कलेक्टर, डिंडोरी → संचालक, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग, भोपाल

4. श्री संजीव श्रीवास्तव (2011 बैच): कलेक्टर, भिंड → अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग

5. श्रीमती ऊषा परमार (2011 बैच): अपर आयुक्त (राजस्व), भोपाल संभाग → कलेक्टर, पन्ना

6. श्री शिवराज सिंह वर्मा (2011 बैच): अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग → अपर आयुक्त (राजस्व), भोपाल संभाग

7. श्री राजेश बाथम (2012 बैच): कलेक्टर, रतलाम → अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग

8. श्रीमती रजनी सिंह (2013 बैच): वि.क.अ.-सह-श्रम आयुक्त, इंदौर → कलेक्टर, नरसिंहपुर

9. श्री नीरज कुमार वशिष्ठ (2013 बैच): संचालक, विमुक्त-घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति, भोपाल → कलेक्टर, पांढुर्णा

10. श्रीमती शीतला पटले (2014 बैच): कलेक्टर, नरसिंहपुर → कलेक्टर, सिवनी

11. श्री अंकित अस्थाना (2014 बैच): कलेक्टर, मुरैना → उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं अपर प्रबंध संचालक, MPSIDC, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

12. श्री लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड (2014 बैच): कलेक्टर, निवाड़ी → कलेक्टर, मुरैना

13. श्री चंद्रशेखर शुक्ला (2014 बैच): कलेक्टर, सिंगरौली → उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग

14. डॉ. अभय अरविंद बेडेकर (2014 बैच): कलेक्टर, अलीराजपुर → अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल

15. श्री अजय देव शर्मा (2014 बैच): कलेक्टर, पांढुर्णा → उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं अतिरिक्त आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

16. श्रीमती नीतू माथुर (2014 बैच): अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग → कलेक्टर, अलीराजपुर

17. श्रीमती अंजू पवन भदौरिया (2014 बैच): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला रायसेन → कलेक्टर, डिंडोरी

18. श्रीमती जमुना भिडे (2014 बैच): सचिव, जनजातीय प्रकोष्ठ, राजभवन, भोपाल → कलेक्टर, निवाड़ी

19. श्रीमती संस्कृति जैन (2015 बैच): कलेक्टर, सिवनी → आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल एवं अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)

20. श्रीमती बिदिशा मुखर्जी (2015 बैच): अपर प्रबंधक संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल → उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग

21. श्री किरोड़ी लाल मीना (2016 बैच): अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल → कलेक्टर, भिंड

22. श्री गौरव बैनल (2016 बैच): अपर कलेक्टर, इंदौर → कलेक्टर, सिंगरौली

23. श्री हरेन्द्र नारायण (2016 बैच): आयुक्त, नगर पालिका निगम, भोपाल एवं अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, भोपाल → कलेक्टर, छिंदवाड़ा

24. सुश्री मिशा सिंह (2016 बैच): अपर कलेक्टर, जबलपुर → कलेक्टर, रतलाम

अतिरिक्त प्रभार:सुश्री तन्वी हुड्डा (2014 बैच): अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, इंदौर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक श्रम आयुक्त, मध्यप्रदेश, इंदौर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें