Home CITY NEWS आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान को लेकर हुई कार्यशाला

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक भारत घई, सह संयोजक अजय सक्सेना, गुरजीत बेदी एवं श्रीमती भारती साहू ने मंगलवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया

स्वदेशी सिर्फ आर्थिक नहीं, इसमें देशभक्ति और स्वयं का स्वाभिमान है: शेषराव यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी संकल्प के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है: शेषराव यादव

भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए स्वदेशी की मानसिकता बनाने की जरूरत: शेषराव यादव स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के अभियान को साकार करें कार्यकर्ता: भारत घई

हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए: अजय सक्सेना

जीएसटी रिफार्म आने वाले समय में स्वदेशी के लिए बड़ा आधार बनेगा: अजय सक्सेना

स्वदेशी और स्वावलंबन से ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर: गुरजीत बेदी

प्रदेश में 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: भारती साहू

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक भारत घई, सह संयोजक अजय सक्सेना, गुरजीत बेदी एवं श्रीमती भारती साहू ने आज कार्यशाला को संबोधित किया।भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि स्वदेशी सिर्फ आर्थिक नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति की भावना है और स्वयं का स्वाभिमान भी है। यह हमारी भाषा, रीति रिवाज, पहनावे, संस्कृति आदि सभी से संबंधित है। जो अपने देश में बना है, उसके प्रति स्वाभिमान ही स्वदेशी है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वदेशी के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए हर व्यक्ति के मन में स्वदेशी उत्पाद खरीदने की मानसिकता बनाने की जरूरत है।

कार्यकर्ता स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने के अभियान को साकार करें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से दिये गए भाषण और काशी की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि दुनिया आज आर्थिक संकट से जूझ रही है। हर देश अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भारत के आर्थिक विकास को जारी रखने और विकसित देश बनाने का वही तरीका उचित है, जिसमें आत्मनिर्भरता और स्वदेशी का मंत्र हो। उन्होंने इसे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी दोहराया और कोरोना संकट के समय भी कहा था। श्री यादव ने कहा कि आज दुनिया में पूंजीवाद, साम्यवाद और समाजवादी व्यवस्थाओं का खोखलापन उजागर हो चुका है। यूक्रेन-रसिया और इजराइल-फिलस्तीन के युद्ध चल रहे हैं। पर्यावरण का संकट पैदा हो गया है। अतिवृष्टि हो रही है और जगह-जगह बादल फट रहे हैं। ऐसे में भारत की लिव एंड लैट लिव यानी वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति प्रासंगिक हो जाती है। ऐसी व्यवस्था जिसमें रोजगार हो, पर्यावरण का संरक्षण हो, कम पूंजी लगती हो और भारतीय चिंतन हो, वही दुनिया के लिए कल्याणकारी हो सकती है। इस अर्थ में स्वदेशी का मतलब है दुनिया में कल्याणकारी व्यवस्था। इसमें बाजार और व्यापार नहीं, परिवार की सोच होती है। यह भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी और दुनिया के संकटों को दूर करेगी।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के जिला संयोजक भारत घई ने कहा कि हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य बात नहीं है, आने वाले समय में यह स्वदेशी के लिए बड़ा आधार बनेगा। जिला संयोजक श्री घेई ने कार्यशाला में उपस्थित जिला टोली, मंडल टोली, मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए स्वदेशी पर ज़ोर देने की बात कही।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सह संयोजक अजय सक्सेना ने कहा कि स्वदेशी और स्वावलंबन से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। स्वतंत्रता आंदोलन के समय स्वदेशी की अलख जगाई गई थी। आजादी के बाद स्वदेशी आंदोलन को प्रमुखता नहीं दी गई। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक ‘‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान‘‘ चलाया जाएगा। श्री सक्सेना ने कहा कि आज हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। युवा न केवल उपयोग अधिक करता है, बल्कि अधिक उत्पादन भी करता है और देश की जीडीपी में बड़ा योगदान दे सकता है। इसलिए हमें आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को घर-घर तक पहुँचाकर स्वदेशी के मूल मंत्र को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना होगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य बात नहीं है, हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा होगा। यह आने वाले समय में स्वदेशी के लिए बहुत बड़ा आधार बनेगा। हमारे देश के पास दुनिया की सबसे अधिक कृषि भूमि है। मध्यप्रदेश संसाधनों से समृद्ध है। भारत दुनिया के कुल निर्यात का लगभग 40 प्रतिशत करता है और गेहूं, दूध तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है। अब हमारा देश हथियारों के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनकर अन्य देशों को हथियार उपलब्ध करा रहा है।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सह संयोजक गुरजीत बेदी कहा कि भारत और चीन साथ में आजाद हुए, लेकिन हम निर्यात में पिछड़ गए। इसकी वजह यह थी कि पूर्ववर्ती सरकारों ने निर्यात बढ़ाने के बारे में नहीं सोचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार हर क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने और भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए प्रयास कर रही है। आत्मनिर्भर का मतलब है हम देश में बनी चीजें खरीदें और हमारा आयात कम तथा निर्यात ज्यादा हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि वही उत्पाद खरीदें, जिसमें भारत के श्रमिक का पसीना हो, जो भारत में बना हो। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन कृषि का हमारी जीडीपी में योगदान सिर्फ 17 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारे कृषि उत्पाद सारी दुनिया में एक्सपोर्ट हों। उन्होंने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का सफल प्रयोग किया, जिससे गन्ना उत्पादक किसानों को तो लाभ हुआ है और 2 लाख करोड़ रुपये के राजस्व की भी बचत हुई।

सह संयोजक श्रीमती भारती साहू ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश एकजुट होकर खड़ा था। अब स्वदेशी के लिए भी वैसी ही एकजुटता की आवश्यकता है। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन से 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन तक स्वदेशी का संदेश हर घर और हर दुकान तक पहुँचना चाहिए, ताकि भारत एक बार फिर आत्मनिर्भर बनकर 2047 तक विकसित राष्ट्र बन सके।

इस दौरान भाजपा नेता लखन वर्मा, श्रीमती ज्योति डेहरिया, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उइके, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, राजू नंदवंशी, नीरज बंटी पटेल, जिला मंत्री गोलू नागरे, दीपक नेमा, श्रीमती स्मृति यादव, शैलेन्द्र पटेल, सुश्री रंजना कोटार्य, श्रीमती नीलू निर्मलकर, सहकोषाध्यक्ष विजेंद्र चौहान, सहकार्यालय मंत्री दिन्शु यादव, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक धर्मेन्द्र मिगलानी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय पटेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, श्रीमती लीला बजोलिया, राजेश बैस, शिरिन आनंद दुबे, जितेन्द्र शाह सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम मंडल टोली के संयोजक, सहसंयोजक, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें