बुधवार को सुबह-सुबह डबल लॉक गोदाम में किसानों से कहा- युरिया का संयमित करें उपयोग
सतपुड़ा एक्सप्रेस बिछुआ। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा के मार्गदर्शन में बिछुआ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अरविन्द जावरे सहित पुलिस प्रशासन के सहयोग से बिछुआ में किसानों को खाद वितरण में हो रही व्यवस्था को सुचारू व आसान बनाने के लिए टोकन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अब किसानों को समय पर युरिया मिल पा रहीं हैं। चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने बुधवार को सुबह-सुबह किसान डबल लॉक गोदाम बिछुआ का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण में चौरई एसडीएम प्रभात मिश्रा ने यहां की व्यवस्थाएं देखी और किसानों बात की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री मिश्रा ने यूरिया भंडारण, वितरण की व्यवस्था, किसानों की उपस्थिति और केंद्र की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। एसडीएम श्री मिश्रा ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सभी से अपील की कि वे संयम बनाए रखे। शासन और प्रशासन किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से सजग और तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार यूरिया की आपूर्ति हो रही है और सभी केंद्रों पर वितरण को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।किसानों को कृषि विभाग की अपीलविकासखंड बिछुआ में पर्याप्त मात्रा में युरिया डबल लॉक गोदाम उपलब्ध है। आगामी 2-3 दिनों में युरिया और उपलब्ध हो जाएंगी।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अरविंद जावरे ने किसानों से अपील की है कि वे प्रति एकड़ अधिकतम 2 बोरी युरिया का उपयोग करें। आवश्यकता से अधिक युरिया का उपयोग करने फसल की ज्यादा बढ़वार होने के कारण फसल गिरने की संभावना होती है साथ ही फसल की लागत भी बढ़ जाती है एवं अधिक युरिया का उपयोग करने से वह पूरी तरह से फसल के काम नहीं आती और मिट्टी की गुणवत्ता खराब होती है। जिसमें भूमि निकट भविष्य में बंजर होने की संभावना बनी रहती है।