छिंदवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों के 43 छात्रों ने JEE एडवांस 2025 के लिए क्वालिफाई किया। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए 84 छात्रों ने सफलता पाई है।कुल जिले के 127 सरकारी स्कूलों के छात्रों को सफलता मिली है कलेक्टर श्री सिंह के नवाचार और शिक्षकों की मेहनत ने दिलाया ये ऐतिहासिक परिणाम
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए JEE एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई शिक्षा नवाचार योजना के तहत यह सफलता प्राप्त हुई है।जुलाई 2024 से शुरू किए गए इस नवाचार में जिले के सभी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में JEE और NEET की तैयारी के लिए एक अतिरिक्त पीरियड शुरू किया गया। साथ ही इंदौर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान Allen की मदद से ऑनलाइन कोचिंग, स्टडी मटेरियल और टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराई गई। इस पूरी व्यवस्था को जिला शिक्षा अधिकारी जी. एस. बघेल, जनजातीय कार्य विभाग और सभी स्कूलों के प्राचार्यों व शिक्षकों का सहयोग मिला।
33 छात्रों का हुआ चयन ,समाचार लिखे जाने तक 33 छात्रों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं जिन्होंने JEE एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है। इसमें आदिवासी विकासखंडों के बच्चे भी शामिल हैं। वेबसाइट स्लो होने के कारण कुछ छात्रों के परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने दी बधाई कलेक्टर श्री सिंह ने सभी चयनित छात्रों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर, पुष्पगुच्छ और मालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों, पालकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि JEE एडवांस की तैयारी के लिए भी सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार ने कहा कि कलेक्टर श्री सिंह के मार्गदर्शन में यह सफलता संभव हो पाई है। डीएफओ साहिल गर्ग ने इसे सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
छात्रों ने बताया कि पहली बार उन्हें मुफ्त में उच्च गुणवत्ता की कोचिंग सामग्री मिली और शिक्षकों ने नियमित क्लासेज़ के साथ विशेष मार्गदर्शन भी दिया।
शिक्षकों ने भी इस प्रयास को ऐतिहासिक बताया और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं जिला शिक्षा अधिकारी, जनजातीय कार्य विभाग और सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
