सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा।आज नगर पालिका निगम में महापौर और ईश्वर सिंह चंदेली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी, इंजीनियर, स्वास्थ्य निरीक्षक, और दरोगाओं ने भाग लिया। इस बैठक में शहर की स्वच्छता और व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई ओर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
1. नाला और नालियों की सफाई:यह सुनिश्चित किया गया कि सभी नाला और नालियां नियमित रूप से साफ की जाएं, ताकि जलभराव और गंदगी की समस्या को रोका जा सके।
2. जीवीपी पॉइंट:कचरा प्रबंधन के लिए जीवीपी पॉइंट की व्यवस्था और निगरानी की समीक्षा की गई। इसके तहत कचरे के उचित निस्तारण के उपायों पर जोर दिया गया।
3. डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण:डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई, ताकि शहर में कचरा प्रबंधन सुव्यवस्थित हो सके।
4. सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर हटाने और कानूनी कार्रवाई:सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाए गए अवैध पोस्टर और होर्डिंग को हटाने के लिए चालानी कार्रवाई पर जोर दिया गया। यदि कोई इस निर्देश का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
5. सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध:सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और इसका उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।
6. सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन) वेस्ट का प्रबंधन:निर्माण और विध्वंस से उत्पन्न कचरे के अनधिकृत निस्तारण को रोकने के लिए चालानी कार्यवाही और सख्त कदम उठाने पर जोर दिया गया।महापौर ने इन सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनसामान्य को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति जताई गई।
