बहुचर्चित अंजनपुर हत्याकांड के आरोपी दोष मुक्त

0
हरई थाना अंतर्गत स्थित है ग्राम अंजनपुर सतपुड़ा एक्सप्रेस अमरवाड़ा : हरई थाना अंतर्गत स्थित अंजनपुर निवासी समन कुमार उर्फ गोलू पिता कोदुलाल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का छिंदवाड़ाआगमन12 अप्रैल को

0
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया की उपस्थिति में आयोजित हुई कार्ययोजना बैठक सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। कैबिनेट...

शासकीय योजनाओं से अधिक व्यक्तिगत सम्बंधों के आधार पर हुये कार्य- प्रियानाथ

0
-आपका प्यार और आशीर्वाद मुझे आप लोगों के बीच लेकर आता है सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- जिले के युवा सांसद नकुलनाथ जी की धर्मपत्नी कांग्रेस...

हमने जो विकास पंद्रह  माह में किया वो भाजपा बीस साल में भी नहीं कर पाई – नकुलनाथ

0
-मेरे संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों का साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मेरे पिता आदरणीय कमलनाथ जी ने युवा अवस्था से लेकर आज तक लगातार जिले के विकास के लिये कार्य किया, क्योंकि आप सभी का प्यार और  विश्वास उनके साथ हैं। संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों को यह वचन देता हूं कि मैं भी उनकी तरह प्रत्येक वर्ग के उत्थान और जिले के  विकास के लिये अपनी जवानी व जीवन समर्पित करता हूं। उक्त उदगार आज जिले के युवा सांसद  नकुलनाथ ने  परासिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित दो जनसभाओं में व्यक्त किये। सांसद श्री नकुलनाथ ने बिजौरी गुमाई व झुर्रे में  आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से श्री कमलनाथ जी की  पंद्रह माह की सरकार में जो विकास कार्य हुये हैं उसका एक हिस्सा भी भाजपा 20 वर्ष की सरकार में नहीं कर  पाई हैं। मेरे जिले के विकास का इतिहास 44 वर्ष पुराना है और इसमें मेरे योगदान से अधिक मेरे जिले के सम्मानीय  मतदाताओं का सबसे बड़ा योगदान है जिनका प्यार और आशीर्वाद नाथ परिवार को सदा ही मिला है। आज मैं आप लोगों से एक वचन लेकर जाऊंगा कि  हमारे रिश्तों की डोर समय के साथ मजबूत होगी चाहे कोई कुछ भी कहे। विकास के कार्य मैं आप लोगों को क्या बताऊं आप सभी तो गवाह हैं विकास कार्यों के। क्योंकि जो कार्य हुये हैं उनकी जानकारी आप लोगों को मुझसे ज्यादा है, किन्तु जो सवाल उठाते हैं वे यह जान लें कि महज पंद्रह माह की सरकार में सीएम स्वरोजगार ऋण योजना-बेरोजगार द्वारा अपना व्यवसाय संचालन हेतु ऋण  योजना, इंदिरा गांधी वृद्धा पेंशन 300 से 600 रुपये सभी पेंशनधारी को दी गई। मुख्यमंत्री कर्मकार मण्डल में पुत्री के विवाह हेतु भाजपा की सरकार में मिलने वाली राशि 25 हजार को बढ़ाकर 51000 की थी। किसान कर्जमाफी में 27 लाख किसानों का 50 हजार से 2 लाख तक का कर्ज माफ किया। खाद्यान्न वितरण प्रणाली में 4 किलो गेहूं व 1 किलो  चावल प्रति व्यक्ति प्रदान करने की व्यवस्था बनाई। 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली, घरेलू विद्युत  कनेक्शन 5 से 6 हजार रुपये में उपलब्ध कराये गये। नया सवेरा योजना के तहत प्रसूति सहायता 18000 रुपये प्रदान की गई और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना  अन्तर्गत वधु के खाते में 48000 रुपये प्रदान किये गये। भाजपा ने तो इन राशियों में भरपूर कटौती की है। सांसद श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि यही नहीं मेडिकल, यूनिवर्सिटी, हॉर्टिकल्चर, केन्द्रीय विद्यालय सहित विभिन्न कार्य हुये हैं ये सब आपके साथ से ही  संभव हो पाया है और यह हमारे विकास का इतिहास है। सांसद श्री नाथ ने जनसभाओं में उपस्थित अपार  जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि जब भाजपा के लोग आयें तो उनसे उनका विकास का रिकॉर्ड अवश्य पूछियेगा। आयोजित जनसभा को पूर्व प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे ने भी सम्बोधित किया है। खाद की बोरियों से हटाई जाये प्रधानमंत्री की...

भाजपा आदिवासियों के अधिकार को कम नहीं करेगी ना ही संविधान में कोई बदलाव...

0
भाजपा की सरकार कोयलांचल में नई खदानें खुलवायेगी, डब्ल्यू.सी.एल. के आवास से किसी को नहीं हटाया जायेगा - मुख्यमंत्री ने दमुआ, जुन्नारदेव और परासिया में...

बॉर्डर पर शराब के ख़िलाफ़ इण्टरस्टेट कार्यवाही21 लाख की शराब और लाहन बरामद

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा- आगामी लोकसभा चुनावों के चलते महाराष्ट्र बॉर्डर पर दो राज्यों की आबकारी और पुलिस ने कार्यवाही कर शराब तस्करों को...

मैंने छिन्दवाड़ा में स्किल सेन्टर खुलवाये तब किसी ने स्किल इंडिया का नाम नहीं...

0
-चौरई व चांद में हुई ऐतिहासिक जनसभा सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- देश व प्रदेश की जनता ने जब स्किल इंडिया...

चुनाव प्रचार पर निकले पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ..

0
भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू के लिए मांगा आशिर्वाद,छिंदवाड़ा विधानसभा के कुहिया, सामरबोह, राजना, उभेगांव, मोहगांव, थांवरीकलां में किया तूफानी जनसंपर्क सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा...

जनता की नजरें मुझ पर पड़ती हैं तो एक प्रकार से आशीर्वाद की वर्षा...

0
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू व्दारा छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचल अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसेजा, बाबूटोला, देवरीगंगाराम, ढाडा, लखनवाड़ा, धासनवाड़ा, बारहहीरा,...

हमने खदानें खोली रोजगार के लिये और भाजपा ने बेची व्यापार के लिये- नकुलनाथ

0
-अमरवाड़ा विधानसभा की दो जनसभाओं में  सांसद ने साधा निशाना सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रोजगार के लिये जो उद्योग धंधे स्थापित किये उन्हें भाजपा ने सत्ता में आते ही तहश नहश कर दिया। हमने जिले, प्रदेश व देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये खदानें खोली और भाजपा ने व्यापार के लिये बेच दिया इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि जिसे चुनकर आप लोगों ने सत्ता में बिठाया वे लोग अब जनता का हक और अधिकार छीनने में जुट गये हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये सही निर्णय लेना होगा नहीं तो पछतावा करना पड़ेगा। उक्त उदगार आज जिले युवा सांसद  नकुलनाथ  अमरवाड़ा विधानसभा में आयोजित दो जनसभाओं में व्यक्त किये। अमरवाड़ा के सोनपुर व बाराहिरा में आयोजित दो  विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये सांसद   नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना  साधते हुये कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। मेरे संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों के रोजगार के लिये पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रयासों से कोयला खदानें  खुली जिनमें हमारे ही परिवार के सदस्यों को रोजगार  प्राप्त हुआ, किन्तु भाजपा ने सत्ता में आते ही खदानें  निजी हाथों को बेच दी। अब उनकी तानाशाही चल रही है। कांग्रेस ने जो बनाया भाजपा ने उसे सिर्फ बेचने का काम किया है फिर भी भाजपा के लोग आकर दो करोड़  रोजगार से लेकर अन्य विभिन्न तरह के अनेकों झूठ बोलकर वोट मांगेंगे, किन्तु आप लोगों को उनके बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले 20 वर्ष से और केन्द्र की सरकार 10 वर्ष से प्रत्येक नागरिक को केवल झूठ परोस रही है। ठीक चार माह पूर्व विधानसभा में की गई घोषणायें आज तक भी पूरी नहीं हो पाई, जब वे लोग वोट मांगने आये तो उनसे पूछना कि पुरानी घोषणा भूल गये या फिर याद है, उन्हें कब पूर्ण करेंगे। सांसद श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि  भाजपा सत्ता में है फिर भी बीते बीस वर्ष में उन्होंने जिले को एक बड़ी योजना-परियोजना नहीं दी। चुनाव से पहले आकर बड़ी,बड़ी बातें करते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते मैं तो अपनी प्रत्येक जनसभा में अपना 44  वर्षों के विकास का रिकॉर्ड प्रस्तुत कर रहा हूं, लेकिन  भाजपा अपने 20 साल का ब्योरा ही दें तो बड़ी बात है। अमरवाड़ा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में पूर्व सीएम श्री कमलनाथ व मैंने आप लोगों का प्यार और  विश्वास पाकर जो विकास किया है वह धरातल पर दिख रहा है और आगे भी दिखेगा। यहां उपस्थित समस्त जन मेरे परिवार के सदस्य है इसीलिये सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि 19 अप्रैल को पंजे की बटन दबाकर मुझे पुन: सेवा का अवसर प्रदान करें। मप्र के पूर्व गृहमंत्री  बाला बच्चन ने भी आयोजित  जनसभाओं को सम्बोधित किया। जरूरत से दिल से जुड़े रिश्ते कायम...
  • Recent Posts