छिंदवाड़ा से रूट क्रमांक-2 की गौरव यात्रा का रानी दुर्गावती चौक से हुआ शुभारंभ
यात्रा प्रभारी एवं बैतूल सांसद श्री दुर्गादास उइके ने गौरवयात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर...
वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा 22 जून 2023 – 27 जून 2023
वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आज से प्रदेश के 5 स्थानों से निकाली जायेगी गौरव यात्रा छिंदवाड़ा जिले से भी शहडोल तक...
गोदरेज एग्रोवेट मना रहा है अपने बायोस्टिमुलेंट ‘डबल’ की 25वीं वर्षगाँठ
~भारत के 3 करोड़ एकड़ खेत का उपचार किया गया और लगभग करोड़ कृषक समुदायों की जिंदगियां समृद्ध हुईं
किसानों को नकली उत्पादों से बचाने...
समारोह पूर्वक मनाया सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन
समस्त देवों के आगे झुकाये शीष, धर्म गुरुओं ने दी शुभाशीष
छिन्दवाड़ा:- राजीव कांग्रेस भवन छिन्दवाड़ा व नगर के विभिन्न क्षेत्रों व संस्थानों सहित सम्पूर्ण जिले के विभिन्न अंचलों में सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया ढोल, धमाल, आतिशबाजी व गगन भेदी नारों के बीच जन्मदिन के मंगल गीत गाकर सभी ने इस विशेष दिन के उत्सव का आनंद लिया नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व दरगाहों पर चादर पेश करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहेब में अरज लगाई प्रात: कालीन आयोजनों के उपरांत दोपहर 11.30 बजे से स्थानीय राजीव भवन में मुख्य समारोह का शुभारंभ हुआ। पंडित बबलू शास्त्री महाराज, पास्टर रेवरेन्ट मोरविन लाल, गृन्थी ज्ञानी दिलीप सिंह व मौलाना नूरूलएन अशरफी ने इस अवसर पर धर्मानुसार स्लोक, मंत्र, अरदास व आयतो के साथ हुआ व प्रार्थनाये कर अपने युवा सांसद के दीर्घायु, निरोगी व सदैव सेवा कार्य में जुटे रहने की परमपिता से प्रार्थना की।धर्मगुरुओं की शुभाशीष के उपरांत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी ने अपने सांसद श्री नकुलनाथ के कार्यों की सराहना करते हुये उन्हें बधाई प्रेषित कर सतत अग्रसर रहने की कामना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में एक राजनेता के रूप मतें ख्याति प्राप्त श्री कमलनाथ के ज्येष्ठ पुत्र सांसद नकुलनाथ भी आज अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुये जनसेवा से जुड़े हुये है और जिले की जनता ने पूर्व की तरह अपना मतन बना लिया है कि आने वाले चुनावों में श्री कमलनाथ को फिर से भोपाल व श्री नकुलनाथ को फिर से विजयी बनाकर दिल्ली का प्रतिनिधी बनायेंगे। जन्मदिन समारोह को छिन्दवाड़ा महापौर विक्रम अहाके व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने भी सम्बोधित किया।उदबोधन के उपरांत जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइर, एससी प्रकोष्ठ, नगर निगम के सभापति व पार्षदों सहित उपस्थित बंधुओं ने केक काटकर श्री नकुलनाथ को संगीतमयी बधाई दी कार्यक्रम का संचालन समन्वयक आनंद बक्षी व आभार प्रदर्शन पप्पू यादव ने किया।
छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने किया रक्तदान:- पीडित मानवता की सेवा के लिये सदैव समर्पित रहने वाले युवा सांसद नकुलनाथ का अनुसरण करते हुये छिन्दवाड़ा विधानसभा क्षेत्र शहर युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्यों ने शहर युकां अध्यक्ष पिंचू बैस के नेतृत्व में 49 यूनिट रक्तदान कर रक्तदान-महादान के मूलमंत्र को दोहराया व अपने युवा सांसद के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।
युवा कांग्रेस ने एक और धर्मार्थ कार्य किया। जिला युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष उमेश चौहान ने नगर के नि:शक्त बच्चों के कल्यार्णाथ स्थापित आधार फाउंडेशन के 200 नन्हें बच्चों को भरपूर स्वादिष्ट भोजन करवाया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष टीनू धारू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेवादल ने जलपिलाकर की जनसेवा:- सांसद नकुलनाथ के जन्मदिन पर कांग्रेस सेवादल के सदस्यों ने सुंदर कांडपाठ का आयोजन करने के उपरांत नगर में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिये स्थानीय शहीद स्तंभ के पास शहगीरों को शीतल जल पिलाकर उन्हें तृप्त किया।
नगर महिला कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में की सेवा:- सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी शहर महिला कांग्रेस की सदस्यों ने संगठन अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये के नेतृत्व में स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंचकर निवासरत सदस्यों के बीच फल वितरण किया व उन्हें शीतल पेय पिलाया। सभी बुजुर्गों ने सांसद नकुलनाथ को शुभाशीष दी।
कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वितरित की आवश्यक सामग्री:- कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जरूरतमंद परिवारों व जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया। सर्वप्रथम केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की, तत्पश्चात कांग्रेस की वरिष्ठ मातृशक्ति व वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज खान ने बताया कि आयोजन में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, वॉलीवाल किट, बैडमिंटन किट, रामायण मंडलों को वाद्य यंत्रों की सामग्री, कम्बल, शॉल श्रीफल व भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया।
नोनिया करबल क्षेत्रीय कमेटी ने काटा केक:- कांग्रेस की नोनिया करबल क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष आशीष चौधरी के नेतृत्व में जिले के सांसद श्री नकुलनाथ का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया गया। क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी नोनिया करबल के सदस्यों ने केक काटकर भव्य आतिशबाजी कर धूमधाम से अपने सांसद श्री नकुलनाथ का जन्मदिवस मनाया। आयोजित कार्यक्रम में नोनिया करबल से बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ने काटा केक:- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुरूचरण खरे के नेतृत्व में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में केक काटा।
पूर्व सीएम कमलनाथ के हस्ते सम्मानित हुई सोशल मीडिया टीम
-प्रदेश में छिन्दवाड़ा कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम रही अव्वल
छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के हाथों छिन्दवाड़ा कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम सम्मानित हुई। मप्र के समस्त जिलों में छिन्दवाड़ा की टीम ने अव्वल स्थान प्राप्त कर एक फिर जिले का नाम रोशन किया है। विदित हो कि प्रतिमाह कांग्रेस की सोशल मीडिया विभाग के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है जिसके आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में जिलेवार सोशल मीडिया विभाग की टीम को सम्मानित किया जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की पंद्रह माह की सरकार के दौरान प्रदेश व छिन्दवाड़ा जिले को दी गई अनेकों सौगातों व विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया की टीम को सौंपी है साथ ही भाजपा की नाकामी से भी आमजन को कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम अवगत कराती है। प्रदेश में छिन्दवाड़ा सोशल मीडिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सोशल मीडिया टीम के जिलाध्यक्ष अनिकेत त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल में मा. कमलनाथ जी ने छिन्दवाड़ा की सोशल मीडिया टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सोशल...
नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग” की थीम पर जिला...
कलेक्टर श्रीमती पटले सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण,गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी हुए शामिलजिले के अन्य सभी स्कूलों में भी मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग...
अवैध उत्खनन रोकने गई खनिज टीम पर हमला
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।जिले में ग्वालियर के खनन माफिया द्वारा खनिज अधिकारियों पर हमला कर दिया मामला माचागोरा के पास भूतेरा ग्राम में...
गीता प्रेस, गोरखपुर को वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने शांति और सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए सौ वर्ष...
MSME:निवेश और रोजगार के सशक्त माध्यम हैं :मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने सफल उद्यमियों को एमएसएमई अवार्ड से नवाजा राज्य सरकार और प्रतिष्ठित कम्पनी एवं संस्थाओं के मध्य हुआ एमओयू उद्यमी,उद्योगपति, स्टार्टअप्स, तकनीकी विशेषज्ञ,...
सतपुड़ा अग्नि दुर्घटना जाँच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, आग लगने का कारण आया...
प्रथम आकलन में संभावित नुकसानी 24 करोड़ रूपये की
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।सतपुड़ा भवन में 12 जून 2023 की शाम को हुई अग्नि दुर्घटना की जाँच...
वन चौकीदार का ट्रैक्टर वन क्षेत्रों में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते...
सांवरी बाजार, लावाघोगरी वन क्षेत्रों से जमकर हो रही रेत की तस्करी वन अमले ने पकड़े दो ट्रैक्टर
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।दक्षिण वन मंडल की लावाघोगरी...






















