Home CITY NEWS लालबाग माई की बैठक संपन्न, इस वर्ष आकर्षक चलित झांकी रहेगी मुख्य...

लालबाग माई की बैठक संपन्न, इस वर्ष आकर्षक चलित झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। आज लालबाग माई के आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया।बैठक में पूजन समिति, विज्ञापन समिति, चंदा समिति, भोजन-प्रसाद समिति एवं माता जी के सेटअप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से कार्यक्रम को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष लालबाग माई के कार्यक्रम में विशेष रूप से आकर्षक एवं मनमोहक चलित झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कला-कौशल एवं आकर्षक प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा। झांकी को श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारियां की जाएंगी।

बैठक की अध्यक्षता मनजीत सिंह बेदी, आकाश मोखालगाय, प्रदीप चौधरी ने की समिति के सदस्यगण बलराम विश्वकर्मा ,मोंटी रघुवंशी ,कमलेश पवार,हर्षित चौधरी, निशित राव , डॉ सुमित विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार विश्वकर्मा,आकाश साहू, शनि, जय विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, देवेंद्र निषाद, राजा छिपने ,दहलान सिंह विश्वकर्मा, कमलेश ठाकरे,विजय विश्वकर्मा, तनिष्क पाटिल ,सागर पटेल, प्रीतांश यादव, राज पटेल ,राव साहब, छोटू सिंह, अभिषेक सिंह, संजय साहू ,गौरव साहू, निलेश जैन ,अंकित राजपूत, संजय साहू, वृंदावन वर्मन, उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प लिया।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें