टवेरा और कार के बीच जोरदार टक्कर,10 घायल,2 की हालत गंभीर
वाहन में सवार लगभग 10 लोगों को चोटें आई हैं
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा:टवेरा और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई है दोनों वाहनो...
नियम विरूद्ध नियुक्ति पर क्या बोले प्रभारी मंत्री मामला जनजाति कार्य विभाग का
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सत्येंद्र सिंह मरकाम द्वारा जुनारदेव विकासखंड में पदस्थ बी ई ओ आनंद राव लोखंडे जो की...
पीएचई के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल निलंबित
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड छिंदवाड़ा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोज बघेल को नियमों के विपरीत जाकर मनमानीपूर्ण तरीके...
पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब से भरा सफारी वाहन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। तामिया पुलिस ने आजअवैध शराब से भरा सफारी वाहन पकड़ा ।मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुकरपानी से बोटेआम चारखेडा तरफ एक...
पर्यटन ग्राम सावरवानी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म, जल्द देखेगी दुनिया
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की टीम ने तलाशे कई नए स्पॉटसतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / आसमान में उड़ते शिकारी पक्षी, बहेड़ा के जंगल, कामठी घोघरा और सहस्त्रधारा...
ड्रोन हाईटेक हब स्थापित करने के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कृषकों को कृषि फसलों के लिये आधुनिक कृषि उपकरण देने के उद्देश्य से बैंक ऋण आधार पर...
पत्थर की लकीर है, कमलनाथ जी के दिये सारे वचन- नकुलनाथ
-धनेगांव, खापा और कोंडाली में सांसद की जनसभायें
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- म.प्र. में कांग्रेस की पिछली सरकार में कमलनाथ जी ने यह वचन दिये थे...
पुलिस को मिली अंतरराज्य स्तर पर चोरी की गई मोटर सायकिले बरामदगी में सफलता
ढाई लाख कीमत की, 04 मोटर सायकिले बरामद
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना नवेगांव पुलिस व्दारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे व अवैध गतिविधियो मे लिप्त लोगो...
अमरवाड़ा चौरई (चांद) में नकुल कमलनाथ की धन्यवाद सभा
भूली बिसरी बातों और यादों को जननायक कमलनाथ ने साझा किया
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ ने चौरई के चांद व अमरवाड़ा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें सभा के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर अपने सारगर्भित उदबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विगत 42 वर्ष पूर्व की भूली बिसरी यादों और बातों को साझा करते हुये अनेकों संस्मरण सुनाये। उन्होंने कहा कि वो भी एक दौर था जब प्रदेश और देश के नक्शे में छिन्दवाड़ा कहीं नजर नहीं आता था। नरसिंहपुर जाते समय कब हर्रई और जबलपुर जाते समय कब चौरई गुजर जाता था, एहसास ही नहीं होता था। परन्तु आज छिन्दवाड़ा जिले का हर गांव, हर कस्बा एक नगर का रूप ले चुका है और यह सब जिले की जनता की प्रेरणा, प्यार व आशीर्वाद से मुझे दी गई शक्ति और बल से संभव हुआ। मैं इस विश्वास के लिये सदैव अपने जिलेवासियों का ऋणी रहूंगा।अमरवाड़ा की ऐतिहासिक सभा में श्री कमलनाथ ने पिछड़े हुये अमरवाड़ा की सतत प्रगति की दास्तां सुनाई। उन्होंने नव निर्वाचित विधायक कमलेश शाह को बधाई देते हुये कहा कि हमें अभी और बहुत दूर तक जाना है। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर अमरवाड़ा हर्रई क्षेत्र के युवाओं से आव्हान किया कि वे छिन्दवाड़ामें स्थापित ट्रेनिंग सेन्टर का पूरा लाभ लें।
चौरई के सतत विकास पर चर्चा करते हुये श्री नाथ ने कहा कि यह पूर्ण तथा कृषि प्रधान क्षेत्र है। मैंने सन 1980 में अपने किसान भाइयों को सोयाबीन के उत्पादन के लिये प्रेरित किया इस फसल से किसानों को लाभ मिला, फिर मक्के की पैदावार बढ़ी और आज किसान की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि कोई नहीं जानता था कि माचागोरा कहां है मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ योजना बनाई और आज माचागोरा बांध पूरे भारत की पहचान बन चुका है। श्री नाथ ने आगे कहा कि विकास की यह योजनायें तो बनती रहेंगी परन्तु मुझे अपने चौरई, अपने छिन्दवाड़ा के नौजवानों की सर्वाधिक चिंता है, क्यूंकि यह नौजवान ही अपने माता-पिता का सहारा और जिले व प्रदेश का भविष्य है।
अपने उदबोधन के प्रारंभ में विजयी विधायक सुजीत चौधरी को मास्साब से सम्बोधित कर सभी का मन जीत लिया, उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे अपनों ने सच्चाई व विकास का साथ देकर एक नया इतिहास रचा है। अमरवाड़ा की ऐतिहासिक सभा में श्री कमलनाथ ने पिछड़े हुये अमरवाड़ा की सतत प्रगति की दास्तां सुनाई। उन्होंने नव निर्वाचित विधायक कमलेश शाह को बधाई देते हुये कहा कि हमें अभी और बहुत दूर तक जाना है। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर अमरवाड़ा हर्रई क्षेत्र के युवाओं से आव्हान किया कि वे छिन्दवाड़ामें स्थापित ट्रेनिंग सेन्टर का पूरा लाभ लें।
जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने चौरई के चांद व अमरवाड़ा की सभाओं में कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य और विशेषकर युवाओं के प्रति अपना आभार जताते हुये कहा कि चार राज्यों में सम्पन्न हुये विधानसभा चुनावों में केवल छिन्दवाड़ा ही एक ऐसा जिला है जहां कांग्रेस ने सातों की सातों विधानसभा जीतकर एक इतिहास बनाया है और इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ चांद व अमरवाड़ा सहित सम्पूर्ण जिले की जनता को जाता है।
नकुलनाथ ने आगे कहा कि आपने पिछले 40 वर्षों तक अपना प्यार और आशीर्वाद देकर कमलनाथ जी को संसद में भेजा और फिर मुझे यह अवसर प्रदान किया है। आगामी तीन माह बाद फिर से लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होंगे और इस चुनौती के लिये हमें अभी से तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिन विषय परिस्थितियों में हमारे जाबांज कार्यकर्ताओं ने सभी विधान सभायें जीती है उसी हौसले के साथ हम भाजपा की हर चुनौती का सामना करते हुये लोकसभा में जीतकर छिन्दवाड़ा का झण्डा दिल्ली में लहरायेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम का शुभारंभ किया
यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है।
satpura express Delhi:-केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, श्री...






















