पीएससी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियो को एसपी विनायक वर्मा ने दिए सक्सेस...
पीजी कॉलेज में टाइम मैनेजेंट और प्लानिंग से की गई तैयारी ही सफलता दिलाती है - एसपी श्री वर्मा
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।शासकीय पी जी...
निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी सम्मानित
छिंदवाड़ा/पांढुर्णा जिले के सभी 1934 मतदानकेंद्रों पर मनाया गया 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवसहर मतदाता बहुमूल्य- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्प
मतदाता दिवस पर...
नर्सिंग आफिसर के साथ मारपीट…
भाजीपानी स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों ने काम बंद किया, जुलूस निकाला, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।परासिया के भाजीपानी स्वास्थ्य केंद्र में...
PM किसान सम्मान निधि :13वीं किश्त का इंतजार खत्म
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा: Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि)का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे से कर्नाटक...
राज्य शासन को जाँच समिति सतपुड़ा भवन में अग्नि-दुर्घटना का जाँच प्रतिवेदन 2 दिन...
उच्च स्तरीय जाँच समिति का सतपुड़ा भवन का तीसरा दौरा14 सैम्पल्स फोरेंसिक जाँच के लिए एकत्र किये गयेजाँच के लिए सागर की राज्य स्तरीय...
फ्यूल कास्ट के नाम पर उपभोक्ताओं को लूट रही बिजली कंपनी !
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।केंद्र सरकार द्वारा फ्यूल कास्ट के नाम पर हर महीने बिजली के दाम तय किए जाने का अधिकार बिजली कंपनियों को देने...
घाट परासिया में भीषण सड़क हादसा, चार गंभीर
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा । सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं नेशनल हाईवे के मेंटेनेंस में लगी निर्माण कंपनी की लापरवाही निरंतर...
छिंदवाड़ा पुलिस ने खोजे 70 लाख अठासी हजार रुपये कीमत के 400 मोबाइल
अपना गुमा हुआ मोबाईल पाकर आवेदकों के चेहरों में लौटी मुस्कान
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा ।पुलिस ने आज गुम हुए मोबाइल को आवेदकों को वापस किया...
19 देशों के लिये चुने गये जिले के 41 अभ्यर्थी
कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से आयोजित हुआ
अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेला
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व छिन्दवाड़ा सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयत्नों से जिले के शिक्षित व योग्य युवाओं को देश के साथ ही विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में नेताद्वय के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें 19 देशों के लिये जिले के 41 छात्र-छात्रायें चुने गये हैं। चयनित अभ्यर्थियों को विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित विद्यार्थियों उनके पालक व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुये जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि सभी का सपना होता है कि उसे विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो, आप सभी भाग्यशाली है कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के अथक प्रयासों से प्रारम्भ किये गये स्किल डेवलपमेंट केन्द्रों के माध्यम से विदेशों में नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है। उन्होंने मार्गदर्शन करते हुये कहा कि चयनित होने पर विदेश की चका चौंध में खोकर अपने मूल्य उद्देश्यों को मत भूल जाना। नगर निगम सभापति प्रमोद शर्मा ने कहा यूनाइटेड किंगडम, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान एवं मिडिल ईस्ट जैसे देशों में श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ के प्रयासों से नौकरी के अवसर मिलने जा रहे हैं, यह जिले के युवाओं के लिये बहुत बड़ा अवसर है, इसका आप सभी लाभ लें।
संस्था प्रमुख राजीव श्रीवास्तव एवं मार्गदर्शक साकिब बारी ने जानकारी देते हुये बताया कि राजीव भवन में अंतरराष्ट्रीय चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण किया गया है जिसमें 70 में से 41 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर की भाषा एवं तकनीक का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर विदेशों में रोजगार प्रदान किया जावेगा। सोनी कम्प्यूटर एजुकेशन के डॉयरेक्टर मनोज सोनी ने बताया कि जल्द ही नेताद्वय के प्रयासों से द्वितीय चरण का अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन राजीव भवन में किया जावेगा। जल्द ही 200 से अधिक 8वीं, 10वीं, 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक, फ्रेशर विद्यार्थियों को भी अवसर दिया जावेगा।
इनका रहा सहयोग:- शैलेन्द्र बनवारी, दीपक यादव, साक्षी सरमैया, राजोल खिरवड़कर, तानिया तिवारी, आदित्य सेठिया एवं लरनेट स्किल सेंटर के स्टॉफ मेंबर का सहयोग रहा है।
नि:शुल्क उच्च शिक्षा के चयनित विद्यार्थियों को दिये चयन पत्र:-
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयासों से जिले के होनहार व जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदेश की नामी कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी से नि:शुल्क उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक कीर्ति सोनी ने बताया कि रोजगार गारंटी कोर्स अंतर्गत टीआईटी कॉलेज भोपाल से चयनित विद्यार्थियों को राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे नगर निगम प्रमोद शर्मा द्वारा चयन पत्र प्रदान किये गये हैं। चयनित विद्यार्थियों को बीटेक, बीई ऑर्टिफिशियल, इंटेलिजेंसी, साइबर सिक्योरिटी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमबीए आदि कोर्स की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाकर रोजगार के अवसर भी प्रदान किये जायेंगे।
विद्यार्थियों ने जताया आभार:- चयनित विद्यार्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आज उनकी वजह से ही नामी कॉलेज से उच्च शिक्षा का सपना पूरा होने जा रहा है।
सरला साहू को सौंपी जिम्मेदारी
छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के निर्देशानुसार वे.को.लि. सेवानिवृत्त कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। प्रकोष्ठ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला साहू को आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। श्रीमती साहू ने अपनी नियुक्ति के प्रति श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ सहित जिले के समस्त विधायकगण व वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार माना है।
जिला पंचायत, जनपद सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
सामान्य सभा की बैठक में नहीं आते कई विभागीय अधिकारी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।जनपद पंचायत तामिया में सामान्य सभा की बैठक में किसी भी विभाग अधिकारियों...






















