हमने खदानें खोली रोजगार के लिये और भाजपा ने बेची व्यापार के लिये- नकुलनाथ
-अमरवाड़ा विधानसभा की दो जनसभाओं में सांसद ने साधा निशाना
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रोजगार के लिये जो उद्योग धंधे स्थापित किये उन्हें भाजपा ने सत्ता में आते ही तहश नहश कर दिया। हमने जिले, प्रदेश व देश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये खदानें खोली और भाजपा ने व्यापार के लिये बेच दिया इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि जिसे चुनकर आप लोगों ने सत्ता में बिठाया वे लोग अब जनता का हक और अधिकार छीनने में जुट गये हैं। हमें आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिये सही निर्णय लेना होगा नहीं तो पछतावा करना पड़ेगा। उक्त उदगार आज जिले युवा सांसद नकुलनाथ अमरवाड़ा विधानसभा में आयोजित दो जनसभाओं में व्यक्त किये।
अमरवाड़ा के सोनपुर व बाराहिरा में आयोजित दो विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुलनाथ ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है। मेरे संसदीय क्षेत्र के परिवारजनों के रोजगार के लिये पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रयासों से कोयला खदानें खुली जिनमें हमारे ही परिवार के सदस्यों को रोजगार प्राप्त हुआ, किन्तु भाजपा ने सत्ता में आते ही खदानें निजी हाथों को बेच दी। अब उनकी तानाशाही चल रही है। कांग्रेस ने जो बनाया भाजपा ने उसे सिर्फ बेचने का काम किया है फिर भी भाजपा के लोग आकर दो करोड़ रोजगार से लेकर अन्य विभिन्न तरह के अनेकों झूठ बोलकर वोट मांगेंगे, किन्तु आप लोगों को उनके बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले 20 वर्ष से और केन्द्र की सरकार 10 वर्ष से प्रत्येक नागरिक को केवल झूठ परोस रही है। ठीक चार माह पूर्व विधानसभा में की गई घोषणायें आज तक भी पूरी नहीं हो पाई, जब वे लोग वोट मांगने आये तो उनसे पूछना कि पुरानी घोषणा भूल गये या फिर याद है, उन्हें कब पूर्ण करेंगे।
सांसद श्री नाथ ने अपने उदबोधन में आगे कहा कि भाजपा सत्ता में है फिर भी बीते बीस वर्ष में उन्होंने जिले को एक बड़ी योजना-परियोजना नहीं दी। चुनाव से पहले आकर बड़ी,बड़ी बातें करते हैं, लेकिन काम कुछ नहीं करते मैं तो अपनी प्रत्येक जनसभा में अपना 44 वर्षों के विकास का रिकॉर्ड प्रस्तुत कर रहा हूं, लेकिन भाजपा अपने 20 साल का ब्योरा ही दें तो बड़ी बात है। अमरवाड़ा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र में पूर्व सीएम श्री कमलनाथ व मैंने आप लोगों का प्यार और विश्वास पाकर जो विकास किया है वह धरातल पर दिख रहा है और आगे भी दिखेगा। यहां उपस्थित समस्त जन मेरे परिवार के सदस्य है इसीलिये सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि 19 अप्रैल को पंजे की बटन दबाकर मुझे पुन: सेवा का अवसर प्रदान करें। मप्र के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने भी आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित किया।
जरूरत से दिल से जुड़े रिश्ते कायम...
चांद रोड हो रही है वीरान,आम के वृक्षों को बचाने सौपा ज्ञापन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।नगर के चांद रोड बाईपास से बस स्टेण्ड तक सडक का निर्माण उदित इंफा कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इस...
जनजातीय विशिष्ट आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ी
6वीं कक्षा की 8447 सीटों के लिए 11 फरवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल : जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित प्रदेश के विशिष्ट...
मिस्र के काहिरा एयर बेस में आयोजित एक्सेरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भारतीय वायु सेना...
भारतीय वायु सेना इस एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आयोजन में पहली बार भाग ले रही है
भारतीय वायु सेना के सैन्य दल...
पं. प्रदीप मिश्रा जी की पांच दिवसीय कथा5-9 सितम्बर को
पंड़ित जी ने स्वीकारा नकुल-कमलनाथ का स्नेह आमंत्रण
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- श्री सिद्धेश्वर हनुमान जी सिमरिया धाम की असीम अनुकम्पा से छिन्दवाड़ा की पावन पुण्य धरा पर अब एक और पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं जिले के सांसद श्री नकुलनाथ के स्नेहिल आमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुये भारतवर्ष के प्रसिद्ध ख्याति लब्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी ने पांच दिवसीय प्रभु कथा आयोजन हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस भव्य धर्म महोत्सव के संदर्भ में सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार आगामी 5 सितम्बर से 9 सितम्बर 2023 तक पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा छिन्दवाड़ा नगरी में पांच दिनों तक प्रथु कथा प्रस्तुत करेंगे। श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ द्वारा कथाचार्य श्री प्रदीप मिश्रा जी से सतत चर्चा एवं जिलेवासियों की ओर से विनम्र अनुरोध के उपरांत पंड़ित जी ने पांच दिवसीय कथा आयोजन हेतु सुनिश्चित तिथि 5 से 9 सितम्बर का समय निर्धारित किया है।
पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी के छिन्दवाड़ा शुभागमन की तिथि निर्धारित होने से हर्षित श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ ने सम्पूर्ण जिलेवासियों को यह शुभ समाचार देते हुये प्रसन्नता व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि पंड़ित जी के छिन्दवाड़ा आगमन को लेकर हम सब हार्दिक रूप से प्रसन्न और उत्साहित है नाथद्वय ने कहा कि यह सर्वविदित है कि हमारा देश, हमारा प्रदेश और हमारा छिन्दवाड़ा जिला आध्यात्मिक परम्पराओं से जुड़ा हुआ है। पंड़ित प्रदीप मिश्रा जी के शुभागमन और पांच दिनों तक सतत उनके कथा वाचन से हमारी आध्यात्मिक शक्ति को और बल मिलेगा।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व छिन्दवाड़ा विधायक श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिला सहित अन्य जिलों के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे पंड़ित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा प्रस्तुत प्रभु कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें। कथा आयोजन की विस्तृत जानकारी समय -समय पर उपलब्ध की जावेगी। श्री नकुल -कमलनाथ ने समस्त जनमानस से कथा आयोजन में उपस्थित होने का विनम्र आग्रह किया है।
पं. धीरेन्द्र शास्त्री एवं नकुलनाथ ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत-रामचरित मानस पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
छिन्दवाड़ा:- सिद्ध सिमरिया धाम...
MP3आईएएस अफसरों का तबादला,छिंदवाड़ा कलेक्टर होंगे शीलेन्द्र सिंह
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।मध्यप्रदेश शासन ने आज 3 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए जिसमें 2 जिलों के कलेक्टर 1 अपर सचिव बदले...
वैश्य महासम्मेलन की संभागीय बैठक एव आजीवन सदस्यों का सम्मेलन आज
उमाशंकर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्मान समारोह
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। वैश्य महासम्मेलन छिंदवाड़ा संभाग की संभागीय बैठक प्रातः 10 बजे से एवं...
स्वर्णकार समाज युवा संगठन द्वारा संदिग्ध बंगालियों के वेरिफिकेशन की मांग
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।स्वर्णकार समाज युवा संगठन द्वारा संदिग्ध बंगालियों के वेरिफिकेशन एवं रोहेंगीय बंगाली एवं बांग्लादेशी बंगाली के वेरिफिकेशन एवं बंगालियों द्वारा अवैध कारोबार...
घर घर जाकर अयोध्या रामलला से आए हुए पूजित अक्षत का वितरण
15 जनवरी तक अक्षत वितरण किया जावेगा16 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों देव स्थानों पर कीर्तन, भजन,धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
सतपुड़ा...





















