Home MORE महिला कांग्रेस ने की भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

महिला कांग्रेस ने की भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा– भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन के माध्यम से यह अवगत कराया  कि ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित खेल महाकुंभ में देश के लिये पदक जीतने वाली महिला पहलवानों का वर्षों से यौन शोषण किया जा रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा हमारे देश की महिला पहलवानों का शारीरिक शोषण किया जाना गम्भीर और अति निंदनीय अपराध है। भाजपा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष है जिनकी करतूतों से आज देश की समस्त महिला पहलवान मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त है। देश को गौरवान्वित करने वाली हमारी महिला पहलवानों का न्याय के लिये इस ठिठुरती सर्दी में रातभर धरने पर बैठना चिंताजनक है। बावजूद इसके केन्द्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिला पहलवानों को न्याय नहीं दिला पा रही है। भाजपा अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में जुटी है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज महिलाओं के साथ घिनौना अपराध करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला सम्बंधित अपराध की धारा में प्रकरण पंजीबद्ध कर जल्द गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता है तो जिला महिला कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।विदित हो कि महिला पहलवानों के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर मैदान पर यौण शोषण करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर धरना किया जा रहा है। यौण उत्पीडऩ के विरोध में धरने पर बैठी हमारी महिला पहलवानों के द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष द्वारा सालों से उनका यौण शोषण किया जा रहा है यही नहीं महिला पहलवानों को निरंतर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। हमारी पहलवान बहनों के साथ इस तरह का घटिया कृत्य करने वाले भाजपा नेता पर अपराध कायम नहीं किया जाना यह दर्शाता है कि भाजपा इस सम्पूर्ण प्रकरण को गम्भीरता से नहीं लेते हुये मामले को दबाने का प्रयास कर रही है जो न्यायोचित नहीं है।  विनम्र निवेदन है कि उक्त संदर्भ में आपके द्वारा त्वरित कार्रवाई कर यौन उत्पीडऩ करने वाले भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जावें ताकि हमारी महिला खिलाड़ी बहनें अपने आपकों सुरक्षित महसूस करें जब तक समाज में इस तरह के लोग खुलेआम घूमेंगे तो महिला खिलाड़ी ही नहीं बल्कि इनसे तो समाज की माताओं, बहनों और बेटियों को भी खतरा है। कुश्ती जैसे प्रतिष्ठित खेल को खेलने वाली महिला पहलवानों का यौण शोषण करने की घटना से आज देश और सम्पूर्ण महिलायें, मातायें बहनें अपने आपको शर्मसार महसूस कर रही है।महामहिम से पूर्ण अपेक्षा है कि वे इस गम्भीर विषय में तत्काल ठोस कार्रवाई कर सम्बंधित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व इससे जुड़े भाजपा नेताओं संगठनों के तथाकथित नेताओं के विरुद्ध ठोस कार्रवाई कर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने हेतु पहल करें।ज्ञापन सौंपते समय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सन्तोषी गजभिये, अन्नू अरोरा, कहकशा मिर्जा, नन्दा ठाकरे, मीना कोरी, वंदना नागवंशी, मनीषा पाल सहित अन्य महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रही।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें