Home CITY NEWS नर्सिंग में सुनहरा अवसर: क्लेरिस नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेकर संवारे अपना...

नर्सिंग में सुनहरा अवसर: क्लेरिस नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेकर संवारे अपना करियर, B.Sc Nursing और GNM में 120 सीटें

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए छिंदवाड़ा में एक नया अवसर सामने आया है। जिले में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े डॉ. गोगिया परिवार द्वारा क्लेरिस नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत की गई है। कॉलेज की स्थापना संत श्री आशाराम आश्रम परिसर, खजरी में की गई है, जहां विद्यार्थी नर्सिंग शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।

क्लेरिस अस्पताल के प्रति लोगों के बीच बने विश्वास को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ अब नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में भी पहल की गई है। कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक एवं प्रायोगिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

B.Sc Nursing और GNM में 120 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

क्लेरिस नर्सिंग कॉलेज में B.Sc Nursing की 60 सीटें और GNM की 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस प्रकार कुल 120 विद्यार्थी यहां प्रवेश लेकर नर्सिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।

अनुभवी शिक्षकों के साथ आधुनिक प्रैक्टिकल लैब कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था के साथ आधुनिक प्रैक्टिकल लैब तैयार की गई है। साथ ही क्लेरिस अस्पताल से जुड़ी व्यावहारिक सीख का अवसर भी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कॉलेज परिसर में पढ़ाई के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

छात्रवृत्ति और बस सुविधा का लाभ विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।नर्सिंग के क्षेत्र में शिक्षा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए क्लेरिस नर्सिंग कॉलेज एक नया शैक्षणिक विकल्प बनकर सामने आया है।

कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि हमारा उद्देश्य बच्चों को काबिल नर्सिंग प्रोफेशनल बनाने का है योग्यता अनुसार उचित प्लेसमेंट दिलाने हमारा प्रयास रहेगा इस करियर में विदेश में जॉब करने की सुविधा भी हम उपलब्ध करा रहे हैं। इस क्षेत्र में भविष्य बनाने के इच्छुक छात्र कॉलेज के काउंसलर से इस मोबाइल नंबर 8962394466 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें