भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत ,
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र चौरई सहित जिले के विभिन्न मंडलों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर उन्हें नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर आगामी 3 नवंबर को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण, अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों के लिए सदैव समर्पित है। बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ किसान मोर्चा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और बलराम कृषि महोत्सव को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।बैठक में महामंत्री सत्यनारायण चौरिया, उपाध्यक्ष भाग लाल यदुवंशी, राजू पवार, डॉ कर्मेंद्र ठाकुर, मुकेश यादव, राम सिंह पटेल, मंत्री चंपा लाल सूर्यवंशी करण यदुवंशी, परसादी पटेल, दीपक किशोर तिवारी, कृपाल लांबा , अजय सूर्यवंशी, आदर्श सक्सेना, मुकेश पटेल, डॉ मनोज चौरसिया सहित भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















