MSP और खाद व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल:संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में लगभग 19 किसान संगठनों द्वारा निकाला गया किसान मार्च राजधानी भोपाल में उस समय ठहर गया, जब पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास से लगभग 4 किलोमीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक दिया।
किसानों ने लगभग दो दिन की पदयात्रा के बाद भोपाल पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। सैकड़ो की संख्या मे किसानों ने पदयात्रा शुरू की जो बढ़ते बढ़ते हजारों की सख्या हो गई है प्रदर्शन स्थल पर करीब 2,000 से 5,000 किसानों की मौजूदगी बताई जा रही है। वहीं 200 से अधिक ट्रैक्टर और चारपहिया वाहनों का काफिला भी आंदोलन में शामिल है।
किसानों की प्रमुख मांगें
- संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार सरकार से उनकी प्रमुख मांगें हैं—*
- मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।
- खाद वितरण प्रणाली में व्यापक सुधार कर किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
- कृषि संबंधी अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए।

- बैरिकेडिंग के बाद सड़क पर डटे किसानमुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है।
- आश्वासन से नाराज किसानआंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि दो दिनों से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय या औपचारिक वार्ता नहीं हुई है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार के साथ सार्थक बातचीत नहीं होती और मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

- प्रशासन की निगरानी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और राजधानी में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की सूचना है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।















