Home CRIME पुलिस ने किया 03 चोरी के प्रकरणों का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया 03 चोरी के प्रकरणों का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

उमरानाला पुलिस की बड़ी सफलता* *, लगभग ₹1.50 लाख की संपत्ति बरामद

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामेश्वर प्रसाद चौबे* तथा थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक विजयराव माहोरे के मार्गदर्शन में चौकी उमरानाला पुलिस ने चोरी के तीन प्रकरणों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी, एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री कुल लगभग *₹1,50,000* मूल्य की बरामद की गई है।

*संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 22 जुलाई 2026 को चौकी उमरानाला में प्रार्थी अरविंद टेकले एवं विवेक लोखंडे की रिपोर्ट पर चोरी के दो अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की तलाश कर *अमोल धुर्वे, विजय मरकाम एवं विनोद धौलपुरी* को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने चौकी उमरानाला क्षेत्र में हुई दोनों चोरियों के साथ-साथ थाना कलमना, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) क्षेत्र से एक एक्टिवा स्कूटी चोरी करना भी स्वीकार किया। थाना कलमना में उक्त वाहन चोरी के संबंध में अपराध क्रमांक *636/26* पंजीबद्ध होना पाया गया।

*बरामद संपत्ति:-* पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक डिस्कवर मोटरसाइकिल, एक्टिवा स्कूटी, एक रेडमी मोबाइल फोन, ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी एवं रॉड, दो इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे तथा *₹700 नगद* बरामद किए हैं। बरामद मशरूका का कुल मूल्य लगभग *₹1.50 लाख* है।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी*1. *अमोल पिता समल धुर्वे*, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम तिकाड़ी, थाना मोहखेड़।2. *विजय पिता शेषराम मरकाम*, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भाजीपानी, थाना मोहखेड़।3. *विनोद पिता संतोष धौलपुरी*, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गुढ़ी अंबाड़ा, थाना जुन्नारदेव।

🚨*विशेष सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उमरानाला *उपनिरीक्षक राजेश साहू*, सहायक उपनिरीक्षक *संतोष बघेल* एवं प्रधान आरक्षक *श्याम ठाकरे* की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।*”सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस”*

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें