1 अगस्त से 15 अक्टूबर तक निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन*
*नर सेवा ही नारायण सेवा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस व ‘कृषि कल्याण वर्ष 2026’ के उपलक्ष्य में जनाधिकार सेवा समिति और देवजी नेत्रालय की अनूठी पहल**
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा* नर सेवा ही नारायण सेवा के पावन संदेश को आत्मसात करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले में एक विशाल स्वास्थ्य सेवा अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जनाधिकार सेवा समिति द्वारा लिए गए 76 स्वास्थ्य शिविरों के संकल्प के तहत 1 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक 76 दिवसीय ‘निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन स्वास्थ्य शिविर’ का वृहद आयोजन किया जाएगा।यह सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा कार्य विख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. पवन स्थापक देवजी नेत्रालय, तिलवारा घाट, जबलपुर के मार्गदर्शन एवं कुशल चिकित्सकों की टीम द्वारा संपन्न होगा।
*किसानों एवं अन्नदाताओं के कल्याण को समर्पित*भगवान बलराम जी की कृपा और ‘कृषि कल्याण वर्ष-2026’ के विशेष अवसर पर यह शिविर मुख्य रूप से हमारे अन्नदाता किसान परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों के उत्तम स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल चावड़ा, संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री सुमेर सोलंकी, जिला प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला , प्रभारी मंत्री छिंदवाड़ा मप्र शासन में pwd मंत्री राकेश सिंह ,सांसद विवेक बंटी साहू, जिला अध्यक्ष डॉ शेषराव यादव, विधायक कमलेश शाह , पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह, पंडित रमेश दुबे , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल जी चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ कृष्णा हर्जानी समस्त जिले के पदाधिकारी एवं समस्त मंडल अध्यक्ष गण समाजसेवी प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर हरेन्द्र नारायण सिंह , पुलिस अधीक्षक अजय पांडे cmho, आयुष अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग और सरपंच सचिव ग्रामवासी अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी संदीप रघुवंशी के नेतृत्व में होगा l
*शिविर की समय-सारणी एवं प्रमुख बिंदु*
समय- प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक।स्थान- संबंधित ग्रामों के शासकीय अस्पताल, ग्राम पंचायत भवन अथवा शासकीय विद्यालय।शुभारंभ – 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को बिछुआ मंडल के किशनपुर हनुमान मंदिर से।समापन- 15 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को चौरई ग्रामीण मंडल के कपूर्दा माता मंदिर में भव्य महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ।
*मंडलवार प्रमुख तिथियां व स्थल*
यह 76 दिवसीय यात्रा जिले के विभिन्न मंडलों से गुजरते हुए हर नागरिक तक पहुंचेगीबिछुआ मंडल 1 से 12 अगस्त, किसनपुर शुभारंभ, खमरा, डोला पांजरा, मोया, खमरियामाल, पाथरी, गुमतरा, कुंडा रैयतवाड़ी, पनिहारी, चकारा, गोनी, एवं बिछुआ।खमारपानी मंडल 13 से 24 अगस्त, कढ़ह ईयाँ, पुल पुल डोह, दूधगाब, थुएपानी, सिरेपानी, धनेगांव, मुगनापार, घोराड, सुरेवानी, देवरी सावरी, आमाझिरी एवं तुमड़ागड़ी।चांद मंडल 25 अगस्त से 2 सितंबर, बम्हनीतुरा, नौलाझिर, परसगांव सर्रा, सालई छीदी, गुमगाव, बादगाँव, मेघदोंन, रामपुरी टोला एवं बांसखेड़ा।चौरई ग्रामीण मंडल 3 से 15 सितंबर, टॉप, पांजरा, लोनिकला, पचगांव, सिरस, सांख, सीताझिर, समसवाड़ा, घोड़वाड़ी, बीझावाड़ा, केरिया झिरिया, आमाझिरी एवं कोना पिंडरई।कुंडा एवं अन्य प्रमुख केंद्र 16 सितंबर से 15 अक्टूबर, झिलमिली, छिंदवाड़ा, परासिया, तामिया, जुन्नारदेव, चौरई, अमरवाड़ा, मोहखेड़, सारना, सिंगोड़ी, सौसर, चांद, हर्रई, बटकाखापा, पांढुर्णा, पगारा, कुंडा, मड़ाई, लोहारा, रामगढ़, हिवडरखेड़ी, बांका नागनपुर, बाह्मणवाड़ा, माचागोरा, डुंगरिया, गुरेयया, थावरी एवं कपूर्दा समापन।*
आमंत्रण व अपील*आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप रघुवंशी अध्यक्ष – जनाधिकार सेवा समिति चौरई एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष – भाजपा किसान मोर्चा, म.प्र., ने जिले के समस्त नागरिकों व किसान भाइयों से अपील की हैअन्नदाता किसान परिवार और जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। आप सभी सपरिवार इस भव्य स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद उपचार का लाभ उठाएं तथा सेवा कार्य के इस महायज्ञ में सहभागी बनें।













