Home CRIME छिंदवाड़ा: कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस...

छिंदवाड़ा: कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 14 जुआरी गिरफ्तार, ₹1.33 लाख नकद जब्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहे जुआ फड़ पर एसपी स्क्वॉड ने छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में ₹1.33 लाख नकद, वाहन, मोबाइल और अन्य सामग्री सहित करीब ₹35 लाख की मशरूका जब्त की गई।

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।शहर के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र स्थित गांधीगंज जैन मंदिर के पास एक कोचिंग सेंटर की आड़ में संचालित किए जा रहे कथित जुआ फड़ पर एसपी स्क्वॉड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। शाम करीब 7 बजे की गई इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने ₹1,33,120 नकद, ताश के 52 पत्ते, 17 मोबाइल फोन, 2 चार पहिया वाहन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार, मौके से बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते हुए मिले। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शहर के कई कथित नामचीन जुआरी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद सामग्री को जब्त कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नितिन डेहरिया, जाउल्ल कुरैशी, शैलेंद्र उज्जवाने, शाहबाज अंसारी, राजेश चौरसिया, दुर्गेश यादव, इस्ताक खान, राहुल उर्फ चक्की ठाकुर, कमलेश कैथवास, विनय यादव, मोहित साहू, पंकज मालवीय, अल्केश तथा निलेश वंशकार शामिल हैं।

मकान मालिक समेत तीन अन्य पर भी मामला

पुलिस ने बताया कि जिस भवन में जुआ फड़ संचालित किया जा रहा था, उसके संबंध में मकान मालिक सहित बंटी, मुन्ना और राजा के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।करीब 35 लाख रुपये की कुल मशरूका जब्तपुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में जब्त नकदी, वाहन, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री सहित करीब ₹35 लाख की कुल मशरूका बरामद की गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को शहर में अवैध जुआ गतिविधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें