सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।थाना मोहखेड़ अंतर्गत चौकी उमरानाला में दिनांक 16.07.2026 को प्रार्थी *यश पिता राजा कराडे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम लिंगा* की रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 343/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस.* पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।विवेचना के दौरान *उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) छिंदवाड़ा रामेश्वर प्रसाद चौबे* एवं *थाना प्रभारी मोहखेड़ निरीक्षक विजयराव माहोरे* के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
चौकी प्रभारी उमरानाला उनि राजेश साहू, सउनि भगवत तिवारी, सउनि संतोष बघेल, प्रआर 765 श्याम ठाकरे, आर. 365 संजय* की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही *गन्ना उर्फ गणेश प्रसाद कुमरे पिता बाबूलाल कुमरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीसापुर कलां* से सघन पूछताछ की गई।
पूछताछ पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से *कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र से 01 मोटर साइकिल, बीसापुर लोनीया से 02 मोटर साइकिल एवं 01 डेल कंपनी का लैपटॉप* जप्त किया गया।जांच में पाया गया कि उक्त लैपटॉप *थाना सौंसर* में दर्ज अपराध से संबंधित है, *01 मोटर साइकिल बीसापुर* से एवं *01 मोटर साइकिल उमरानाला* के दर्ज अपराध से संबंधित है।
कुल संपत्ति कीमती लगभग *₹2,00,000/-* विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:**गन्ना उर्फ गणेश प्रसाद कुमरे* पिता बाबूलाल कुमरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीसापुर कलां, थाना मोहखेड़*
जप्त संपत्ति :*1. हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल क्रमांक *MP28NB5460*2. हीरो कंपनी की काले रंग की मोटर साइकिल क्रमांक *MH31DW8332* 3. बजाज कंपनी की काले रंग की पुरानी मोटर साइकिल क्रमांक *MH31BZ1687*4. 01 डेल कंपनी का लैपटॉप, चार्जिंग केबल, आई.डी. कार्ड, मोटर साइकिल क्रमांक *MP28ZF6586* की आर.सी.*कुल संपत्ति कीमती:* ₹2,00,000/-
🚨*सराहनीय भूमिका:*इस कार्यवाही में *उनि राजेश साहू, सउनि भगवत प्रसाद तिवारी, सउनि संतोष बघेल, प्रआर 765 श्याम ठाकरे, आर. 365 संजय* की विशेष भूमिका रही।















