सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। कलेक्टर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग छिंदवाड़ा की टीम द्वारा सोमवार, 4 मई 2026 को सुबह सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान घाट-परासिया क्षेत्र से ओवरलोड रेत का परिवहन कर रहे डंपर (MP28ZL9057) को जप्त किया गया।खनिज विभाग की टीम ने वाहन को कुंडीपुरा थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में निर्धारित नियमों के विरुद्ध अधिक मात्रा में रेत का परिवहन किया जा रहा था।मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण माननीय कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।















