Home CITY NEWS महाराष्ट्र की टीम ने छिंदवाड़ा से सीखा अतिथि सत्कार

महाराष्ट्र की टीम ने छिंदवाड़ा से सीखा अतिथि सत्कार

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

** *किला, पहाड़, बावडिय़ां देखी, होम स्टे संचालन के गुर सीखे*

सतपुड़ा एछिंदवाड़ा/ 30 अप्रैल 2026/* मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा विकसित पर्यटन ग्राम देवगढ़ में महाराष्ट्र के नासिक, पुणे, धूले जिले से आई टीम ने होम स्टे संचालन और अतिथि सत्कार के गुर सीखें। टीम के 40 सदस्यों ने दो दिनों तक देवगढ़ में रहकर ऐतिहासिक किला, बावडिय़ां देखीं। ग्रामीण आदिवासी परिवार पर्यटन गतिविधियों के संचालन में परिवार सहित सहभागिता करते हैं, इससे रूबरू हुए। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन व जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा में होम स्टे सफलतापूर्वक संचालित हो रहें हैं। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की होम स्टे परियोयना के सफल क्रियान्वय व जमीनी कार्य को देखने के लिए शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल का दल पर्यटन ग्राम देवगढ़ पहुंचा था।

इस दल का नेतृत्व कर रहे श्री प्रशांत ब्राह्मणकर के कुशल मार्गदर्शन में नासिक, पुणे, धूले के होम स्टे हितग्राहियों ने होम स्टे निर्माण से लेकर इसके संचालन की पूरी प्रक्रिया को जाना व समझा। भोपाल से आए होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी ने प्रभावी तरीके से पूरी योजना, अतिथि सत्कार, पर्यटकों की बुकिंग से लेकर यहां होने वाली गतिविधियों के बारे में उन्हें जानकारी दी। दो दिवसीय भ्रमण पर पहुंचें अध्यन दल ने अलग-अलग होम में रहकर होम स्टे संचालकों से बातचीत में उनके अनुभव जाने। जय भवानी ग्राम विकास समिति ने भ्रमण दल की पूरी व्यवस्थाएं संभालीं। भ्रमण के अंतिम दिन कार्यशाला में सभी ने अपने अनुभव साझा किए। देवगढ़ से मिले अनुभवों को अपने गांवों में बनने वाले होम स्टे में साकार करने का भरोसा दिया। कार्यशाला में होम स्टे परियोजना के प्रभारी अधिकारी श्री आरडी सिद्दीकी, डीएटीसीसी के नोडल अधिकारी बलराम राजपूत, पर्यटन प्रबंधक गिरीश लालवानी, बैक टू विलेज संस्था से तन्या सिन्हा सहित होम स्टे संचालक मौजूद थे।

*भ्रमण के होंगे अनेक फायदे* -शबरी आदिवासी वित्त व विकास महामंडल के दल को पर्यटन ग्राम देवगढ़ भ्रमण के अनेक फायदे होंगे। दल में शामिल महिलाओं ने बताया कि मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से हुआ यह अध्यन भ्रमण हमारे लिए लाभदायक है, हमारे यहां पर होम स्टे बनना है, यहां से सीख लेकर हम अपने होम स्टे को और सुविधाजनक, पर्यटकों के अनुकूल बनाएंगे। साथ ही पर्यटन समिति के कामकाज को अधिक सरल बनाने, पर्यटकों को होम स्टे से जोडऩे के लिए हमें कई जरूरी टिप्स यहां मिले हैं।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें