छिंदवाड़ा के माचागोरा क्षेत्र के किसानों ने झिलमिली गेहूं उपार्जन केंद्र हटाने का विरोध किया है। कलेक्टर से केंद्र को यथावत रखने की मांग की गई है, ताकि किसानों को 30 किमी दूर न जाना पड़े
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: झिलमिली गेहूं उपार्जन केंद्र हटाने पर किसानों में नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा छिंदवाड़ा जिले के माचागोरा जनपद क्षेत्र के किसानों ने वर्ष 2026-27 के लिए झिलमिली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र को हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। किसानों का कहना है कि इस फैसले से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।30 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। किसानों के अनुसार, वर्तमान में प्रस्तावित नया उपार्जन केंद्र वेयर हाउस उमरिया इशारा में बनाया गया है, जो माचागोरा क्षेत्र से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इतनी लंबी दूरी तय कर गेहूं बेचने जाना छोटे और मध्यम किसानों के लिए कठिन होगा।
कलेक्टर से की गई मांग इस संबंध में किसानों ने जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि झिलमिली गेहूं उपार्जन केंद्र के वेयर हाउस को यथावत रखा जाए। किसानों ने बताया कि केंद्र हटने से परिवहन लागत बढ़ेगी और समय की भी बर्बादी होगी।
किसानों की समस्या पर प्रशासन से उम्मीद किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए झिलमिली केंद्र को पुनः चालू किया जाए, ताकि उन्हें सुविधा मिल सके और फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
इस सम्बन्ध में जिलाआपूर्ति अधिकारी ने बताया कि झिलमिली केंद्र का वेयर हाउस उमरिया इशारा में बनाया गया है किसान किसी भी केंद्र पर अपनी उपज बेच सकते हैं।















