Home CITY NEWS पेंच टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र में बाघ का हमला, थोटा गुमतरा के...

पेंच टाइगर रिजर्व बफर क्षेत्र में बाघ का हमला, थोटा गुमतरा के युवक की मौत

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। थोटअ गुमतरा निवासी महेश मांदेकर की बाघ के हमले में मौत हो गई। यह हादसा दोपहर के समय हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश मांदेकर किसी कार्य से बफर क्षेत्र के पास गए हुए थे। इसी दौरान अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों ने बाघ के हमले की पुष्टि की है।इस घटना के बाद गुमतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल और बफर जोन में अकेले न जाएं, विशेषकर दिन और शाम के समय सतर्क रहें। साथ ही शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

👉 लगातार हो रही ऐसी घटनाएं मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की ओर इशारा करती हैं, जिस पर ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें