Home CITY NEWS PMGSY सड़क 24 घंटे में उखड़ी, ग्रामीणों का हंगामा, GM कविता पटवा...

PMGSY सड़क 24 घंटे में उखड़ी, ग्रामीणों का हंगामा, GM कविता पटवा का पुतला दहन की चेतावनी

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

छिंदवाड़ा के मोहखेड ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क एक दिन में खराब हो गई। ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड ब्लॉक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (PMGSY) के तहत बनाई गई सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बिछुआ रोड से गवारा मार्ग तक बनी यह सड़क निर्माण के महज 24 घंटे के भीतर ही खराब हो गई, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ट्रक गुजरते ही दब गई सड़क, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क तो ठीक बनाई गई थी परंतु ट्रक गुजरते ही सड़क दब गई और कई जगहों पर उखड़ने लगी। ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा करते हुए गुजर रहे ट्रैफिक को ट्रैक्टर खड़ा कर रोका ।

अधिकारियों पर आरोप, फोन नहीं उठाने का दावा ग्रामीणों ने बताया कि मामले की शिकायत करने के लिए GM कविता पटवा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन पर बात नहीं की। वहीं संबंधित इंजीनियरों पर भी मामले को टालने और गंभीरता न दिखाने के आरोप लगाए गए हैं। उक्त सड़क जिला मुख्यालय से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर है जीएम के व्यवहार से ग्रामीण नारज है ।

पुतला दहन की चेतावनी, 100 डायल को बुलाया घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मौके पर 100 डायल पुलिस को बुलाना पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो GM कविता पटवा का पुतला दहन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों का गुस्सा और सड़क की खराब हालत साफ देखी जा सकती है। यह मामला अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि उसे सड़क के आगे पीडब्ल्यूडी विभाग की एक सड़क का काम चल रहा हैं नई सड़क डामर सेटल होने में समय लगता है तुरंत ओवरलोड डपर निकलने के कारण कुछ जगह सड़क दब गई हैं ठेकेदार को दोबारा उस स्थान पर सड़क सुधारने हेतु बोला गया है। सड़क में गुणवत्ता युक्त पदार्थ ही उपयोग किया गया है।

सड़क सुधार की मांग तेज ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सड़क को दोबारा सही तरीके से बनाने की मांग की है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें