Home CITY NEWS पुलिस ने लूट के 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर 01 लाख 80...

पुलिस ने लूट के 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर 01 लाख 80 हजार रूपये की मशरूका किया जप्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।चौकी सिंगोडी थाना अमरवाडा पुलिस को अधीक्षक अजय पाण्डे, अति. पुलिस अधी. आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कल्याणी वरकड़े, थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराध लूट, डकैती एवं जघन्य अपराध के आरोपियो की दस्तयाबी के लिये पूर्व से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक *04/02/2026 को प्रार्थी मुकेश पिता दयाराम दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मढई थाना चौरई* जिला छिंदवाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह **दिनांक 29/01/26 को बस से छिंदवाड़ा से करेली अपनी बुआ के घर जा रहा था जो बस मे स्लीपर सीट न मिलने के कारण सिंगोड़ी बायपास में उतर गया जहाँ इसे सिंगोड़ी के अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा मिले जिन्होने बहला फुसलाकर विशाल ढाबा सिंगोड़ी लेकर गए जहाँ इसे खाना खिलाया, खाने के पैसे मुकेश दुबे दे रहा था जो पैसे देते समय अर्जुन और आकाश को को मुकेश के पैसो की गड्डी देखकर लालच आ गया और मुकेश दुबे को अमरवाड़ा छोड़ने के बहाने से पिंडरई डबीर एवं खामीहीरा के मध्य रोड पर मोटरसायकल से ले जाकर मुकेश दुबे को मारपीट कर उसके पास रखे 25,000/-नगद रूपये, एक सोनाटा कंपनी की घड़ी एवं कैंपस कंपनी के जूते लूट कर अपनी पल्सर मोटरसायकल से फरार हो गए।

प्रार्थी मुकेश दुबे की रिपोर्ट पर *अप. क्रं. 54/2026 धारा- 309 (6) बी.एन.एस* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण लूट से संबंधित गंभीर अपराध होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्परतापूर्वक आरोपियो की दस्तयाबी के लिये निर्देशित किया गया। दौरान विवेचना के मुखबिर तंत्र सक्रिय कर एवं सायबर सेल की मदद से प्रकरण के आरोपीगण अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा को भुमका घाटी अमरवाड़ा मे होने की सूचना प्राप्त होने पर हमराह पुलिस स्टाफ के घेराबंदी कर आरोपियो अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा को दस्तयाब किया गया जिनसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर *प्रार्थी मुकेश दुबे से लूटे हुए 25,000/- रूपये, एक सोनाटा कंपनी की घड़ी एवं कैंपस कंपनी के जूते तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल क्रं MP-28-ZE-2499 जप्त किया गया।* आरोपीगण अर्जुन बुनकर एवं आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया गया हैं। गिरफ्तारशुदा आरोपियो को माननीय न्यायालय अमरवाड़ा मे पेश किया जाता है।

♦️ *नाम आरोपीगण -* (1) राजेन्द्र उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार बुनकर उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिंगोडी(2) आकाश पिता नोखेलाल वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिंगोड़ी

♦️ *जप्तशुदा मशरूका* -(1) नगद 25,000/- रूपये (2) एक सोनाटा कंपनी की घड़ी (3) मोटरसायकल क्रमांक MP-28-ZE-2499(4) कैंपस कंपनी के जूते

♦️ *पुलिस टीम-* चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, प्र. आर. इंद्रजीत, आर. पीयुष, आर सूरज एवं आर गुरमुख, आर. उमाशंकर, आर. लक्ष्मी, म.आर. दिव्या, सैनिक शिवशंकर सायबर सेल प्रआर, नितिन सिंह, आर. आदित्य ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें