Home CITY NEWS सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर की...

सांसद बंटी विवेक साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर की चर्चा

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सांसद ने पत्रकार वार्ता में दी वीबी जीरामजी की जानकारी और गिनाई सरकार की उपलब्धियां

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा। भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में विकसित भारत गांरटी फोर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट वीबी जीरामजी के तहत पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर की चर्चा करते हुए वीबी जीरामजी की विस्तार से जानकारी दी वहीं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि वीबी जीरामजी योजना के माध्यम से अब ग्रामीण मजदूरों को 125 दिन का रोजगार मिल सकेगा। अब उन्हें अपनी मजदूरी पाने के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। काम करने के बाद एक सप्ताह के अंदर उन्हें मजदूरी का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वीबी जीरामजी योजना का सही क्रियान्वयन करने के लिए इसमें एआई के साथ ही आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। इस योजना में केन्द्र सरकार की ओर से 60 प्रतिशत एवं राज्य सरकार की ओर से 40 प्रतिशत का योगदान रहेगा। गांवों में प्रमुख रूप से जल संबंधी कार्य, मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढॉंचा, आजीविका संबंधी अवसरंचना एवं प्रतिकूल मौसम घटनाओं से निपटने और आपदा तैयारी हेतु विशेष कार्य कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व की कांग्रेस शासित सरकारों के कार्यकाल में मनरेगा में बड़े भ्रष्टाचार हुए है। कांग्रेस सरकार ने महात्मा गांधी जी के नाम का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया है। वास्तव में गांधी जी के आदर्शों और उनके सिध्दातों पर सही काम भाजपा सरकार में हो रहा है। जिसका परिणाम है कि केन्द्र सरकार की योजनायें अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुंच रही है। जिससे गांव, गरीब, किसान और श्रमिक सशक्त हो रहे है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने भी वीबी जीरामजी की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रमुख रूप से अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सक्सेना, लखन वर्मा उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता का संचालन वीबी जीरामजी योजना के प्रभारी संजय पटेल ने किया। सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियांसांसद श्री साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीबो के उत्थान में काम कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के परिणाम स्वरूप 25 करोड़ नागरिक गरीबी से मुक्त हो चुके है। पिछले एक दशक में सरकार द्वारा गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकानों का निर्माण कराया गया है। जिसमें से 32 लाख मकान केवल पिछले एक वर्ष में ही बनाए गए है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत् केवल पॉंच वर्षों में 12.5 करोड़ नए परिवारों तक नल से जल पहुंचा है। उज्जवला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक परिवारों को एल.पी.जी कनेक्शन दिए गए है। पहले जहां सामाजिक सुरक्षा केवल 25 करोड़ नागरिकों तक सीमित थी जो कि आज लगभग 95 करोड़ भारतीय सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में है।

सांसद श्री साहू ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से केवल एक वर्ष में 6.75 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंची है। पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खाते में 4 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। देश में 330 मिलीयन टन से अधिक खाद्यान्न उत्पादन हुआ है। 150 मिलियन टन चावल उत्पादन के साथ भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन चुका है। और 200लाख टन मछली उत्पादन के साथ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश भी बना है। स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के तहत मोदी सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य को शासन के केन्द्र में रखा है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 11 करोड़ से अधिक निःशुल्क अस्पताल उपचार प्रदान किए गए है। जिनमें पिछले वर्ष ही 2.5 करोड़ गरीब लाभार्थी शामिल है। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए मध्यम वर्ग का सशक्तिकरण किया गया है। सरकार द्वारा 12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का ऐतिहासिक निर्णय मध्यम वर्ग के लिए अभूतपूर्व राहत देने वाला है। नई पीढ़ी की जी.एस.टी. सुधारों से देश के नागरिकों को लगभग 1लाख करोड़ की बजत प्राप्त हुई है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें