Home CITY NEWS प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सी जी एम छिंदवाड़ा दौरे पर, गड्ढों भरी...

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सी जी एम छिंदवाड़ा दौरे पर, गड्ढों भरी सड़कों से ग्रामीण त्रस्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले मे ग्रामीण क्षेत्र में सड़क योजना के ठेकेदार अनुबंध होने के एक साल बाद भी काम नहीं कर रहे हैं सड़कों की हालत ठीक नहीं है जनता त्रस्त हैं बहर हाल कल से जबलपुर सी जी एम छिंदवाड़ा दौरे पर है आम जनता को उन से उम्मीद है जिले मे सड़को की हालत में सुधार होगा। हालांकि सी जी एम जबलपुर f j खान से मीडिया ने बात करने की कोशिश की पर उन्होंने पत्रकारों के फोन रिसीव नहीं किया ।और न ही विभाग के छिंदवाड़ा ऑफिस पहुंचे।दौरे को विभागीय अधिकारियों द्वारा गुप्त रखा जा रहा है और उन्हें अच्छी सड़क दिखाई जा रही है जबकि दूरस्थ ग्रामों में सड़के बदहाल है।यह दौरा सिर्फ खाना पूर्ति बनकर न रह जाए।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई छिंदवाड़ा पैकेज नंबर एम पी 07 पी टीएन 99 मार्ग का नाम जमाई उमरेट रोड से उपली नियुक्त ठेकेदार प्रिंस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग में गड्ढे हो गए हैं तुरंत बी टी रिन्यूवाल की आवश्यकता है मार्ग का कैरेजवे मे बी टी रिन्यूवाल का कार्य नहीं करने के कारण सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं अनुबंध अनुसार संधारण का भी कार्य नहीं किया जा रहा है नियुक्त ठेकेदार के द्वारा काम में रुचि नहीं ली जा रही ग्रामीणों को आवागवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

इसी तरह पैकेज नंबर एम पी 07 पी टीएन 99 मार्ग का नाम जमाई उमरेट रोड से कोकट नियुक्त ठेकेदार प्रिंस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग मे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं बी टी रोड में कुछ स्थानों पर तो सील कोड बचा ही नहीं और रोड जगह-जगह से बैठ गई है आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दुपहिया वाहन तो फिसल कर गिर रहे हैं और सबसे गंभीर बात तो यह है ठेकेदार को जी एम कविता पटवा क्यों बचा रही है क्या विभाग गहरी नींद में सो रहा है जबकि उक्त सड़क मार्ग जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर है ।

इसी तरह पैकेज नंबर एम पी 07 पी टीएन 99 मार्ग का नाम जमाई उमरेट रोड से कोहनियां रैयत नियुक्त ठेकेदार प्रिंस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग मे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं बी टी रोड में कुछ स्थानों पर तो सील कोड बचा ही नहीं और रोड जगह-जगह से बैठ गई है आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सतपुड़ा एक्सप्रेस की टीम के द्वारा लगातार पड़ताल की जा रही है और काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारों की सड़क की वस्तु स्थिति से सी. ई. ओ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल, मुख्य महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण जबलपुर, जी एम कविता पटवा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई छिंदवाड़ा को लगातार सूचित किया जा रहा है फिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही।

जी एम कविता पटवा के पास काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारो की सड़कों की जानकारी पहुंच चुकी है फिर कार्यवाही करने में इतना विलंब क्यों आखिर टर्मिनेट करने से क्यों बच रही हैं जी एम कविता पटवा सतपुरा एक्सप्रेस की टीम ने भी प्रमुखता से काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारों की सड़कों की वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है सवाल यह है कि कार्यवाही क्यों नहीं हो रही।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें