Home CITY NEWS प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जी एम कविता पटवा की ठेकेदारो पर मेहरबानी...

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जी एम कविता पटवा की ठेकेदारो पर मेहरबानी , गड्डों भरी सड़कों से ग्रामीण त्रस्त

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले मे ग्रामीण क्षेत्र में सड़क योजना के ठेकेदार अनुबंध होने के एक साल बाद भी काम नहीं कर रहे हैं सड़कों की हालत ठीक नहीं है जनता त्रस्त हैं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई छिंदवाड़ा पैकेज नंबर एम पी 07 एम टीएन 262 मार्ग का नाम कोहिल्या से धबई मार्ग की लागत 48.18 लाख कार्य प्रारंभ की दिनांक 14/03/2024 नियुक्त ठेकेदार अनीता सोनी धमकन जिला शिवपुरी द्वारा काम नहीं करने के कारण मार्ग में गड्ढे हो गए हैं तुरंत बी टी रिन्यूवाल की आवश्यकता है मार्ग का कैरेजवे मे बी टी रिन्यूवाल का कार्य नहीं करने के कारण सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं अनुबंध अनुसार संधारण का भी कार्य नहीं किया जा रहा है नियुक्त ठेकेदार के द्वारा काम में रुचि नहीं ली जा रही ग्रामीणों को आवागवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी तरह पैकेज नंबर एम पी 07 एम टीएन 262 मार्ग का नाम राजोला ( कोहिल्या) से नंदोरा नियुक्त ठेकेदार अनीता सोनी धमकन जिला शिवपुरी मार्ग मे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं बी टी रोड में कुछ स्थानों पर तो सील कोड बचा ही नहीं और रोड जगह-जगह से बैठ गई है आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दुपहिया वाहन तो फिसल कर गिर रहे हैं और सबसे गंभीर बात तो यह है ठेकेदार को जी एम कविता पटवा क्यों बचा रही है क्या विभाग गहरी नींद में सो रहा है जबकि उक्त सड़क मार्ग जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर है।

सतपुड़ा एक्सप्रेस की टीम के द्वारा लगातार पड़ताल की जा रही है और काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारों की सड़क की वस्तु स्थिति से सी. ई. ओ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल, मुख्य महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण जबलपुर, जी एम कविता पटवा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई छिंदवाड़ा को लगातार सूचित किया जा रहा है फिर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही अब तो सिद्ध भी हो चुका है कि एक गुट को जानबूझकर टरमिनेट किया गया और दवाब बनाया गया है ।

टरमिनेट हुए ठेकेदार का आरोप है कि हमारी सड़कों को नल जल योजना, जल जीवन मिशन के ठेकेदारों ने क्षतिग्रस्त किया है और बिना अनुमति प्राप्त किया ही प्रधानमंत्री सड़क को निशाना बनाया गया है जिसकी शिकायत करने हम कुछ ठेकेदार जी एम कविता पटवा के पास गए थे इससे नाराज होकर हमारे ऊपर कार्यवाही की गई है जी एम कविता पटवा के पास काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारो की सड़कों की जानकारी पहुंच चुकी है फिर कार्यवाही करने में इतना विलंब क्यों आखिर टर्मिनेट करने से क्यों बच रही हैं जी एम कविता पटवा सतपुड़ा एक्सप्रेस की टीम ने भी प्रमुखता से काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारों की सड़कों की वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया है सवाल यह है कि कार्यवाही क्यों नहीं हो रही।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें