Home CITY NEWS रासायनिक प्रदुषण से फसलें बर्बाद, किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन

रासायनिक प्रदुषण से फसलें बर्बाद, किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस सौसर। रामपेठ क्षेत्र में संचालित लोहिया ग्रुप की इथेनॉल कंपनी द्वारा लगातार फैलाये जा रहे रासायनिक प्रदुषण के खिलाफ मंगलवार को किसानों का गुस्सा फूट पडा। क्षेत्र में पिछलें दिनों से कंपनी की चिमनियो से निकल रही जहरीली डस्ट, धए के कण और रासायनिक अवषेस आसपास की खेती पर काली परत के रूप में जम रही है। जिससे कपास, तुअर और सोयाबीन की फसलों का नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि, खेतों में सुबह-सुबह काले महीन कणों की मोटी परत दिखाई देती है, पत्तिया जलने लगी है और फसलों की बढत रूक गई है। कई किसानों का कहना था कि, सफेद सोना कहलाने वाला कपास अब काला पड रहा है। जिससे हमे आर्थिक नुकसान हो रहा है।

बडी संख्या में किसानों कंपनी गेट समक्ष नारेबाजी करते हुये विरोध प्रदर्षन किया। किसानों का कहना था कि, फसलों को बर्बाद कर देनेवाला यह प्रदुषण अब बर्दाश्त नही करेगे। प्रशासन और प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड तुरंत कार्यवाही करने अन्यथा हमारे द्वारा आंदोलन और उग्र किया जायेगा। किसानों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कहा कि, बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो प्रदुषण कम हुआ और नही किसानों की सुनवाई। कई किसानों ने कहा कि, खेतों की मिटटी तक सख्त हो रही है और पानी के स्त्रोतों पर भी असर दिखने लगा है। किसानों ने रखी मांग आंदोलन कर रहे किसानों का कहना था कि, प्रदुषण नियंत्रण यंत्रों की तत्काल जांच हो, प्रदुषण फैलाने वाली युनिटो को अस्थायी रूप से बंद किया जाये, नुकसान का सेर्व कर किसानों को मुआवजा दिया जाये। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही को लेकर किसान आक्रोषित दिखाई दिया। उल्लेखनीय हो कि, कंपनी प्रबंधन द्वारा किसानों की बातों को अनदेखा किया जा रहा है, ऐसा ही रहा तो भविष्य में क्षेत्र में बडा आंदोलन हो सकता है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें