–शहर कांग्रेस कमेटी ने फूंका जगदीश देवड़ा व विजय शाह का पुतला -भाजपा के बदजुबानी नेताओं के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- भाजपा के चापलूस नेताओं ने देश का गौरव भारतीय सेना, बहादुर सैनिक व जनता का अनादर करने की सीमा लांघ दी है। एक-एक कर भाजपाई अपने संस्कार व संस्कृति का परिचय देते हुए लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी कर सेना का मनोबल तोड़कर सैनिक व जनता को अपने चरणों में नतमस्तक करा रहे हैं। सेना व सैनिक से देश की सीमा सुरक्षित है। भाजपाई नेता जिस पद व कुर्सी पर बैठकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे वह पद जनता के रहमो करम से मिली है यह भी भाजपा के बदजुबानी नेता भूल गए, उन्हें मान व मर्यादा याद दिलाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय गांधी चौक (फव्वारा चौक) पर मप्र सरकार के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका।
भाजपा के दोनों ही बदजुबान नेताओं का पुतला हाथों में लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से निकले। भाजपा की सरकार, प्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला अस्पताल, कोतवाली थाना, अनगढ़ हनुमान मंदिर के सामने से होते हुए फव्वारा चौक पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में उप मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक व गरिमामयी पद पर आसीन जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कहा कि पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। वहीं कुछ दिन पूर्व ही मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन बताया था। दोनों ही नेताओं के शहर कांग्रेस कमेटी ने पुतले फूंकें और उनके बयान की कड़ी निंदा की।
कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि भाजपाई नेता प्रधानमंत्री के समक्ष अपने अंक बढ़ाने के लिए देश, देश की सेना, सैनिक का खुले तौर पर अपमान कर रहे हैं। ऐसे उप मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खाश्त किया जाना चाहिए। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन करने के उपरांत कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का देश के प्रति सम्मान है तो तत्काल जगदीश देवड़ा को पद से हटाकर बर्खाश्त करें, क्योंकि उनका यह बयान बेहद आपत्तिजनक व देश, देश की सेना व सैनिकों का भी अपमान है। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के चरणों में देश को नमस्तक कराने का अधिकार किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं है, जो ऐसे शब्दों का प्रयोग करें उनके लिए किसी भी राजनीतिक दल में जगह नहीं होनी चाहिए इसके बावजूद भी भाजपा ऐसे नेताओं को संरक्षण दे रही है तो इसका साफ अर्थ है कि भाजपा दिखावे की देशभक्ति कर रही है।
आयोजित पुतला दहन में शहर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के समस्त विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
————————————
सौसर: कांग्रेस द्वारा देवड़ा और शाह का पुतला दहन।
आज नगर सौसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के अनुषांगिक संघटनो के कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा रैली निकालकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर भारतीय सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।विधायक विजय चौरे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान पर हल्ला बोलने का काम किया लेकिन उसके बावजूद भी विजय शाह ने इतनी गंदी टिप्पणी सोफिया कुरैशी पर की आज जगदीश देवड़ा कहते हैं कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे पूरा देश,देश की वो सेना वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है।यह कहकर आप सेना का मनोबल नीचे गिरा रहे है। प्रदेश की सरकार और देश की भाजपा सरकार ने महिलाओं का अपमान किया है। भारतीय सेना का अपमान किया है और मैं यही कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे है।विजय शाह और जगदीश देवड़ा को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे तब जाकर के मानेंगे कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी कसौटी पर ईमानदार हैं।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे जी, भागवत महाजन जी,डॉ.राजेंद्र येमदे जी, पुनाराम बविस्टाले जी,युवराज जीचकार जी, विलास जोगी जी,सुनील भागने जी,चन्द्रशेखर गुर्वे जी,राजू चौधरी जी,एल पी वाठ जी,दिलीप गुर्वे जी,जनार्दन टापरे जी,गणेश चौधरी जी, उमाजी पोपटे जी,ज्ञानेश्वर गावंडे जी,अमरीश जैस्वाल जी,कैलाश चौधरी जी,राजेश सोमकुवर जी,प्रकाश बोराटे जी,मारोती कारोकार जी,शिव सलोटकर जी,रत्नाकर गायकवाड जी,डॉ.रमेश हाते जी,अरुण चौरे जी,दिनेश भोयर जी,विलास तायवाड़े जी, पकंज बंसोड जी,जुबेर अली जी,भगवान रुंघे जी,अनुभव रुघे जी,मुकेश जानभोर जी आदि उपस्थित रहे।