सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: कोतवाली पुलिस ने शहर में लगातार अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में **अंकित उर्फ बूटा** (पिता संजय सिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गली नंबर 05, गुलाबरा), **भूपेंद्र उर्फ भानु** (पिता सुनील चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी सनराइज स्कूल के पास, लालबाग) और **विवेक विश्वकर्मा** (निवासी लालबाग) शामिल हैं।
**अपराध रिकॉर्ड:** – **अंकित उर्फ बूटा** पर मारपीट व हत्या समेत 15 अपराध दर्ज हैं और वह थाना कोतवाली का सूचीबद्ध अपराधी है। – **भूपेंद्र उर्फ भानु** पर मारपीट और अन्य मामलों में 10 अपराध दर्ज हैं। – **विवेक विश्वकर्मा** के खिलाफ 08 अपराध दर्ज हैं।
ये तीनों आरोपी शहर में लगातार अशांति फैला रहे थे, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ धारा 170/126B, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। –