-विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे नेताद्वय
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही अन्य आयोजनों में भी उपस्थित होंगे।पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार कमलनाथ व नकुलनाथ का दिनांक 27 जनवरी 2025 को ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा। आगमन उपरांत नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के साथ ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्ना जिला के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। कमलनाथ व नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 27 से 30 जनवरी 2025 तक चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा में रहेंगे इस दौरान नेताद्वय जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के साथ ही अन्य आयोजनों में भी उपस्थित होंगे।
चौरई व चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित-
क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों का भी हुआ विस्तार
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार चौरई व चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों का विस्तार भी किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, चौरई विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी, विधायक सुजीत चौधरी, चौरई ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर व चांद ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल व पर्यवेक्षक शैलेष दीक्षित, महेश धुर्वे एवं गोविंद बजौलिया की सहमति उपरांत चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की घोषित कार्यकारिणी में निम्नानुसार नियुक्तियां की गई।
चौरई ब्लॉक:- चौरई ब्लॉक अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, समन्वयक बैजूलाल वर्मा व कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष रतिराम वर्मा को (डुंगरिया व पलटवाड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी) का प्रभारी भी मनोनीत किया गया है।उपाध्यक्ष:- कुबेर पटेल, योगेश सोलंकी, दिनेश सोनी, लक्ष्मण उइके व संजय उसरेठे को घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।महासचिव:- सुशील सक्सेना, राममनोहर शर्मा मनोनीत किए गए हैं। प्रवक्ता:- छबील सिंग ठाकुर व तामसिंग सनोडिया को जिम्मेदारी सौंपी है।महामंत्री:- आशीष जैन, नेतराम सनोडिया, अरविंद वर्मा, वेदप्रकाश शर्मा व संजय जावरे को घोषित कार्यकारिणी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।संगठन मंत्री:- राजेश राय, राधेश्याम वर्मा, सीताराम सनोडिया, नीरज शर्मा व श्यामसिंह ठाकुर को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।सोशल मीडिया:- अमिताभ राउत व नतून व्हेटवार को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी है।सचिव:- सचिन वर्मा, सुधीर चंदेल, शंकर पाल, रामजी वर्मा एवं सीताराम साहू को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।प्रचार मंत्री:- अमन सक्सेना, चंचलेश वर्मा एवं मनोरंजन भारद्वाज को प्रचार मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है।सहसचिव:- अशोक चौरसिया, शिवकुमार वर्मा, राजेन्द्र माहोरे, परम वर्मा एवं रमेश डेहरिया को घोषित कार्यकारिणी में सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी है साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य में संगठन से जुड़े 35 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नाम सम्मिलित है।
चौरई की क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियां:-कुण्डा क्षेत्रीय कमेटी:- अध्यक्ष सुरेन्द्र चौरसिया, कार्यवाहक अध्यक्ष ललित ठाकुर व जगन्नाथ चन्द्रवंशी मनोनीत किए गए हैं।रामगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी:- क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी रामगढ़ में अध्यक्ष नसीम खान व कार्यवाहक अध्यक्ष कार्य. अध्यक्ष मुकेश चन्द्रवंशी व राहुल डेहरिया मनोनीत किए गए।गुरैया क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष संजय बैस व कार्य. अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा व खेमकरण पटेल नियुक्त किए गए।डुंगरिया क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष ललित सोलंकी व कार्य. अध्यक्ष बद्रीप्रसाद वर्मा एवं एजाज खान नियुक्त किए गए।समसवाड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष अरविंद दाहिया व कार्य. अध्यक्ष खेमकरण सनोडिया एवं राजू ठाकुर मनोनीत किए गए।सांख क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष बसंत माहोरे व कार्य. अध्यक्ष जयवर्धन सिंह एवं सुरेन्द्र उइके मनोनीत किए गए हैं।झिलमिली क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लेखराम पाल व कार्य. अध्यक्ष शिव भलावी एवं जितेन्द्र वर्मा मनोनीत किए गए हैं।सिहोरामाल क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्की ठाकुर व कार्य. अध्यक्ष अनिल भलावी एवं हरिओम पाल मनोनीत किए गए हैं। हिवरखेड़ी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हृदयराम वर्मा व कार्य. अध्यक्ष राजेश सल्लाम एवं अजय बंदेवार मनोनीत किए गए।पलटवाड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया वर्मा व कार्य. अध्यक्ष दीनदयाल उइके व सुनील डेहरिया मनोनीत किए गए हैं।कपूर्दा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम तिवारी व कार्य. अध्यक्ष दशरथ सनोडिया एवं राजेश किरार नियुक्त किए गए।बाम्हनवाड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष बालगोविन्द वर्मा व कार्य. अध्यक्ष नरेश राय एवं सुरेश डेहरिया मनोनीत किए गए है।राजलवाड़ी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष शिशुपाल रघुवंशी व कार्य. अध्यक्ष भागीरथ वर्मा एवं गोपी यादव मनोनीत किए गए हैं।शहर कांग्रेस चौरई समन्वयक भगवत चौबे, अध्यक्ष धीरज खण्डेलवाल व कार्य. अध्यक्ष हर्ष विश्वकर्मा एवं प्रदीप सनोडिया मनोनीत किए गए हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांद:- कार्यकारी अध्यक्ष अतरलाल वर्मा, भुवन पटेल व मनोज चौरिया को चांद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की घोषित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।उपाध्यक्ष:- राजकुमार उइके, मुन्ना भाई, सुनील डेहरिया, सम्पत साहू, नरेश कवरेती, कमलेश चौरिया व गुड्डू पटेल को घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।महामंत्री:- श्रीचंद उइके, जावेद खान, राजू चौरसिया, धर्मेन्द्र रघुवंशी व वीरसिंग पटेल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रचार मंत्री:- रामभरोस चौहान, ओम बाबू, डीमाक चौरसिया, कमलेश साहू व शिवनंदन पाटिल प्रचार मंत्री मनोनीत किए गए हैं।संगठन मंत्री:- नवल पटेल व आनंद पाटिल को घोषित कार्यकारिणी में संगठन मंत्री मनोनीत किया है। समन्वयक मेघराज पटेल मनोनीत किए गए हैं।कार्यालय मंत्री फिरोज अंसरी, कोषाध्यक्ष गोविंद पटेल व प्रवक्ता की जिम्मेदारी संजय जैन को सौंपी है।घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक मंडल में 37, ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी में 61 पदाधिकारियों के नाम सम्मिलित है।चांद शहर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद अयोधी व कार्य. अध्यक्ष पद पर फिरोज अंसारी व सुधान रघुवंशी मनोनीत किए गए हैं।दिलावर मोहगांव क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष कैलाश मेहदोले व कार्यकारी अध्यक्ष भूरा वर्मा एवं सुनील डेहरिया मनोनीत किए गए हैं।परसगांवसर क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष लक्ष्मण सोलंकी व कार्यकारी अध्यक्ष नंदराम सोलंकी व मनोज पटेल मनोनीत किए गए हैं।टॉप क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष सुनील पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष नितिन पटेल व आशाराम चौरिया।नोनीबर्रा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष रेवाराम पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष धूपसिंग पटेल एवं तुकाराम वर्मा नियुक्त किए गए हैं।मेघदौन क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष रामकुमार चौधरी व कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शिवकांत पटेल एवं सूपलाल उइके नियुक्त किए गए हैं।सिंगोड़ी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष नितिन रघुवंशी व कार्यकारी अध्यक्ष झमक पटेल व रामप्रसाद पटेल मनोनीत किए गए।बादगांव क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष सुरेन्द्र युवनाती व कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अतरलाल वर्मा एवं गोविंद पटेल नियुक्त किए गए हैं।रानीखैरी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष विजय पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष नवल वर्मा एवं अभिषेक मिश्रा मनोनीत किए गए।पांजरा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष राजेश पटेल व कार्यकारी अध्यक्ष भागीरथ वर्मा एवं सतीष पटेल मनोनीत किए गए।बांसखेड़ा क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर सुरेशी मर्सकोले एवं कार्यकारी अध्यक्ष पद पर प्रहलाद चौरिया एवं विक्की रघुवंशी मनोनीत किए गए हैं।