आदिवासी भाइयों की जमीन और अधिकार केवल कांग्रेस की वजह से सुरक्षित है- नकुलनाथ
कांग्रेस की सरकार बनते ही छिन्दवाड़ा में बनेगा भव्य आदिवासी भवन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद बादल भोई के बलिदान दिवस पर आयोजित हुआ भव्य...
“खुशियों की दास्तां” सोफिया हुई बोलने और सुनने में सक्षम
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ / भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शून्य से 18 वर्ष तक के...
बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों को सभी जिलों में मिलेगा योजनाओं का लाभ
विशेष पिछड़ी जनजातियों के चिन्हित 15 जिलों के अलावा अन्य जिलों में रह रहे बैगा, भारिया और सहरिया परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति...
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यवंशी ने पदभार सम्हाला,नि:शुल्क उच्च शिक्षा के लिये आज होगा चयन
-वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस संगठन के अनुभवी, जुझारू व श्री कमलनाथ तथा श्री नकुलनाथ के विश्वास पात्र नंदकिशोर सूर्यवंशी (नंदू भैया) ने समस्त वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दूसरी बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार सम्हाला। पदग्रहण के बाद श्री सूर्यवंशी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ व जिले के सांसद श्री नकुलनाथ के प्रति आभार प्रकट करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी के माध्यम से कांग्रेस की रीति नीति और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
विदित हो कि श्री नंदकिशोर सूर्यवंशी विगत 40 वर्षों से श्री कमलनाथ और कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पित है, सांसद श्री नकुलनाथ ने भी सदैव इन पर भरोसा जताया है। विगत 40 वर्षों की अपनी राजनैतिक यात्रा में श्री सूर्यवंशी प्रारंभ में लगभग छह वर्षों तक कृषि उप मंडी समिति के अध्यक्ष रहे इसके उपरांत श्री कमलनाथ जी द्वारा इन्हें समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नंदू भैय्या ने तामिया, जामई, अमरवाड़ा, चौरई, चांदामेटा, दमुआ, हर्रई और वर्तमान में मोहखेड़ पर्यवेक्षक पद के निर्वहन के साथ लोकसभा, विधानसभा नगर पालिका व नगर निगम के चुनावों का भी सफल संचालन किया है। श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ की सहमति से अब इन्हें दूसरी बार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नौ अन्य कर्मठ सदस्यों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
छिन्दवाड़ा शहर में रिंकू नैयर को उप ब्लॉक-1 का प्रभारी, अजय सिन्हा उप ब्लॉक क्रमांक 1 का समन्वयक, प्रबल सक्सेना उप ब्लॉक क्रमांक -2 का प्रभारी, आरिफ ठाकुर को उप ब्लॉक क्रमांक -2 का समन्वयक, पप्पू यादव उप ब्लॉक क्रमांक-3 का प्रभारी, रामकिशन पहाड़े को उप ब्लॉक क्रमांक- 3 समन्वयक, सोनू मागो उप ब्लॉक क्रमांक-1 में नगर निगम समन्वयक, चन्द्रभान देवरे उपब्लॉक क्रमांक- 3 में नगर निगम समन्वयक व प्रमोद शर्मा को छिन्दवाड़ा नगर निगम उपब्लॉक- 2 का समन्वयक नियुक्त किया गया है। आज स्थानीय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधानसभा प्रभारी सुनील जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये इस अवसर पर महापौर विक्रम अहाके, अध्यक्ष सोनू मागो, समन्वयक आनंद बक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नि:शुल्क उच्च शिक्षा के लिये आज होगा चयन
छिन्दवाड़ा:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ एवं सांसद श्री नकुलनाथ के प्रयासों से जिले के होनहार एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को इंदौर स्थित रेनेसॉ यूनिवर्सिटी से नि:शुल्क उच्च शिक्षा का अवसर मिलने जा रहा है। ऑनलाइन पंजीकृत विद्यार्थियों के लिये कॉउंसलिंग सत्र का आयोजन 27 जून 2023 मंगलवार को राजीव कांग्रेस भवन में दोपहर 12 बजे से किया गया है। सत्र में विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा कोर्सेज, सालाना गतिविधयां एवं हॉस्टल आदि की जानकारी प्रदान की जावेगी। आवेदित विद्यार्थियों के विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार लिये जावेंगे। सभी आवेदित विद्यार्थी अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होवें।
इन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश:- कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती कीर्ति सोनी ने बताया कि बीबीए हॉनर्स, बीएससी एग्रीकल्चर, बीकॉम, बीएससी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, बीएससी एनीमेशन एवं मल्टीमीडिया, बीए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन, बी लिब, एमबीए, एमएससी, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमए सायकोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चर आदि में प्रवेश मिलेगा।
इंश्योरेंस एडवाइजर से गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार…
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा: एकता परिसर, खापाभाट में इश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है।...
इतिहास में पहली बार भारिया समाज का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा राजभवन
सतपुड़ा एक्सप्रेस भोपाल।इतिहास में पहली बार विशेष पिछड़ी जनजाति भारिया समाज का प्रतिनिधिमंडल दिनाँक14/07/2023राजभवन पहुंचा एवं माननीय महामहिम राज्यपाल जी से छिंदवाड़ा एवं सिवनी...
सांसद का ग्रामीण “प्रेम” पुल नहीं होने की जानकारी पर ग्रामीणों के साथ स्वयं...
छिन्दवाड़ा ज़िले के अंतिम गांव पहुंचे सांसद, लगाई चौपाल ,ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
मेरा गांव मेरा सांसद अभियान के तहत अधिकारियों को समस्या हल करने...
केन्द्रीय विद्यालय सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिये समय सारणी घोषित,एक अप्रैल से प्रारंभ...
अभिभावकों को अपने बच्चों का कक्षा पहली के लिए ऑनलाइन,जबकि बालवाटिका के लिए ऑफलाइन करना होगा पंजीकरण
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिन्दवाड़ा/ /केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक...
इंजीनियरी सेवा परीक्षा, 2025 नियुक्ति हेतु अनुशंसित उम्मीदवारों का परिणाम घोषित
संघ लोक सेवा आयोग के परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:
सतपुड़ा एक्सप्रेस दिल्ली:संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अगस्त, 2025 में आयोजित इंजीनियरी सेवा...
द्वितीय समयमान वेतनमान एवं द्वितीय क्रमोन्नति हेतु जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपा
उच्च माध्यमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षकों ने सौंपा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा :- जिले के उच्च माध्यमिक...





















