सांसद ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश सांसद की अध्यक्षता में पांढुर्णा में सम्पन्न हुई दिशा समिति व जिला जल उपयोगिता एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियन के अंतर्गत राहत की बैठक सांसद ने बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार की समीक्षा सांसद ने कहा विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कराएं सांसद ने कहा विभागीय समन्वय, समयबद्ध कार्यवाही एवं विकास कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएं बैठक में सांसद की अध्यक्षता में 277 प्रभावित बसाहटों में पेयजल संकट निवारण के लिए 6.56 करोड़ रुपये के कार्य हुए प्रस्तावित सांसद ने जल संरक्षण एवं विद्युत चोरी रोकने पर भी दिया जोर
सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष सांसद बंटी विवेक साहू की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) व जिला जल उपयोगिता एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियन के अंतर्गत राहत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित माॅनिटरिंग तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने जिले में संचालित विकास कार्यों, पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण, विद्युत व्यवस्था, स्वामित्व योजना, सड़क मरम्मत तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। सांसद श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए समय रहते ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण और आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सांसद ने अधिकारियों को दिये निर्देशबैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर में पेयजल के लिए इंटक वेल बनाने, नहरों और डेमों से अवैध रूप से हो रही पानी की चोरी रोकने व टी.सी.कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए। बड़चिचोली में नया उद्योगिक क्षेत्र बनाने के साथ ही सौंसर और पांढुर्णा में प्रायवेट बोरों के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था करने के साथ ही हर पंचायत में सीएसआर के माध्यम से टेंकर प्रदान करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सांसद श्री साहू ने गांवों में दूषित पानी का पेयजल के लिए उपयोग नहीं करने के लिए पंचायतों को निर्देश भी दिए है। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार करने के निर्देश भी दिए है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहगांव जलाशय की प्रकृति की समीक्षा करते हुए भूली जलाशय का काम शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा है। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश भी दिए है। सांसद श्री साहू ने पांढुर्णा जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने के लिए भी कहा है। उन्होंने पांढुर्णा में दोनों प्रवेश द्वार पर ओव्हर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओव्हर ब्रिज का निर्माण भी समय सीमा पर करने के लिए कहा है।विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर दिया जोरसांसद बंटी विवेक साहू ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बैठक में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आगामी ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने, संभावित समस्या वाले ग्रामों एवं बसाहटों को प्राथमिकता से चिह्नित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी स्तर पर योजनाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का नियमित निरीक्षण करें। विभागीय समन्वय के साथ लंबित कार्यों में प्रगति लाएं तथा जनहित से संबंधित समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने पेयजल, सड़क मरम्मत, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य जनहित के विषयों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पानी बचाने और पेयजल स्रोतों के संरक्षण पर जोर सांसद बंटी विवेक साहूू ने कहा कि जिले में कम वर्षा को देखते हुए जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों को पानी बचाने के लिए जागरूक करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों से मोटर लगाकर पानी निकालने जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाए। नियमों के विरुद्ध मोटर लगाने पर संबंधित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई एवं जुर्माने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों और मैदानी अमले को जल स्रोतों की नियमित निगरानी करने तथा पेयजल की उपलब्धता प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए।
277 प्रभावित बसाहटों में पेयजल संकट निवारण के लिए 6.56 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावितसांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल के लिए तैयार पेयजल कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। संभावित पेयजल संकट के निराकरण के लिए सौंसर एवं पांढुर्णा विकासखंड की कुल 277 प्रभावित बसाहटों में विभिन्न कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के लिए कुल 656.64 लाख रुपये अर्थात लगभग 6.56 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया है।
प्रस्तावित कार्ययोजना में 500 हैंडपंपों में 3,000 मीटर राइजर पाइप एवं तार बढ़ाना, 110 नवीन हैंडपंपों का खनन, 85 हैंडपंपों में एकल चरण विद्युत मोटर पंप स्थापित करना, 25 नलकूपों की सफाई तथा 103 नलकूपों के माध्यम से बंद नल-जल योजनाओं को पुनः चालू करने के कार्य शामिल हैं। विकासखंडवार प्रस्तावित कार्यों में सौंसर के लिए 271.08 लाख रुपये तथा पांढुर्णा के लिए 385.56 लाख रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इन कार्यों का उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकाल में प्रभावित बसाहटों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और संभावित संकट का समय रहते निराकरण करना है।
जल संसाधनों एवं विद्युत व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देशसांसद बंटी विवेक साहू ने जल संसाधन विभाग को जलाशयों और पेयजल स्रोतों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।सड़कों की मरम्मत एवं मोही घाट की स्थिति पर ध्यान देने के निर्देशसांसद बंटी विवेक साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करने तथा जर्जर हुई सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोही घाट की स्थिति पर भी विशेष ध्यान देने और संबंधित कार्यों की समीक्षा करने को कहा, ताकि आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने भी विकास कार्यों की नियमित निगरानी तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
मोहगांव क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देशसांसद बंटी विवेक साहू ने मोहगांव क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की समस्याओं की विस्तृत जानकारी संकलित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नागरिकों को आ रही कठिनाइयों का आकलन कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
नशे के अवैध कारोबार पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने पुलिस अधिकारियों को जिले में गांजा, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और कारोबार पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल संकट की रोकथाम, जल संरक्षण, विद्युत चोरी पर नियंत्रण, सड़क मरम्मत, मोहगांव क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी निगरानी जैसे विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े विषयों पर समन्वय के साथ कार्यवाही करते हुए विकास कार्यों की प्रगति एवं समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दें।बैठक में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थितबैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री नानाभाऊ मोहोड, नपाध्यक्ष संदीप घाटोड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, राजू नरोटे, रोहित पोफली, अशोक मानापुरे, कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी एवं निगरानी समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद बंटी विवेक साहू आज नगर निगम में लेंगे जल समीक्षा की बैठक छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू आज 30 अक्टूबर को जहां नगर निगम छिन्दवाड़ा में जल समीक्षा की बैठक लेंगे वहीं मोहन नगर में संचालित सांसद निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से संवाद भी करेंगे। सांसद बटकाखापा के ग्राम चुरी साजवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी करेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू आज सुबह 10 बजे नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा में जल समीक्षा की बैठक लेंगे। सुबह 11ः30 बजे मोहन नगर में संचालित सांसद निःशुल्क कोचिंग में छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे बटकाखापा के ग्राम चुरी साजवा में आयोजित 44वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। वे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर वहां इलाज कराने आए मरीजों, चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात करते हुए चर्चा करेंगे।















