Home CITY NEWS कुण्डीपुरा पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कुण्डीपुरा पुलिस ने लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।प्रार्थिया प्रियंका साहू पति राकेश साहू उम्र 29 साल निवासी सिवनी प्राणमोती कुंडीपुरा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनाँक 20.10.2026 की रात करीब 8.00 बजे यह किराना सामान लाने के लिये कुसमेली टेकडी स्वयं दुकान पैदल जा रही थी, रास्ते में थोडी दूरी पर पहुंची तभी पीछे से दो लडके पैदल-पैदल पीछा करने लगे हनुमान मंदिर के पास टेकडी पहुंची तभी सामने से एक मोटर साईकल आई जिसमे दो लडके बैठे थे वह भी मोटरसाईकिल से उतरकर प्रार्थिया का पैदल-पैदल पीछा करने लगे व मोटर साईकल से आये दो लडको मे से एक लडके ने चाकू निकाल कर प्रार्थिया को दौडकर चाकू अडा दिया और तीनों लडके पर्श छीनने लगे , प्रार्थिया द्वारा पर्श छीनने से मना की तो दो लडकों ने हाथ थप्पड से मारपीट हाथ मरोड कर झीना झपटी कर पर्श लूट लिये प्रार्थिया द्वारा चिल्लाने पर एक लडका द्वारा अपने साथी से बोला कि कल्लु गाडी चालू कर और चारो लोग एक ही मोटर साइकल में बैठ कर वहां से भाग जाना तथा पर्श में Realme कंपनी का मोबाईल, नगदी सात-आठ सौ रुपये छीन कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुण्डीपुरा में अज्ञात आरोपिंयों के विरूद्ध अपराध क्र.- 744/26 धारा 309(6) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पाण्डेय एवं अति.पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी के मार्ग दर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर पर तत्काल टीम गठित की गई, टीम द्वारा तत्पर्यता पूर्वक विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में घटना स्थल के आस पास लगे सभी सी. सी. टी. व्ही. कैमरे चेक कर तकनीकी साक्ष्य एवं विश्वनीय मुखवीर तंत्र को सक्रिय कर घटना स्थल के आस-पास एवं अन्य लोगो से पूछताछ किया जाकर तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी (1) कल्लू उर्फ दीपक गुन्हेरे (2) विनय उर्फ डंका सिंदराम (3) साहिल धुर्वे (4) नारायण उइके जिला छिंदवाड़ा को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकि- चाकू, पीडिता का मोबाईल , पीडिता का पर्श की जप्ती की गई है , एवं आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश कर जेल भेजा गया है ।

गिरफ्तार आरोपी- (1) कल्लू उर्फ दीपक पिता देवकरण गुन्हेरे उम्र 21 साल निवासी सिवनी प्राणमोती थाना कुण्डीपुरा(2) विनय उर्फ डंका पिता बुधमन सिंदराम उम्र 19 साल निवासी सिवनी प्राणमोती थाना कुण्डीपुरा(3) साहिल पिता देवीलाल धुर्वे उम्र 21 साल निवासी सिवनी प्राणमोती थाना कुण्डीपुरा(4) नारायण पिता सुद्दू उइके उम्र 21 साल निवासी सिवनी प्राणमोती थाना कुण्डीपुरा आपराधिक रिकार्डकल्लू उर्फ दीपक पिता देवकरण गुन्हेरे उम्र 21 साल निवासी सिवनी प्राणमोती थाना कुण्डीपुराA. थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा का अप. क्र.-692/2023 धारा -294,323,324,506,34 IPC

आरोपियों से जप्त सामग्री – (1) घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP 28 ZE7854 ।(2) घटना मे प्रयुक्त धारदार चाकू ।(3) पीडिता का पर्श ।(4) पीडिता का Realme कंपनी का मोबाईल फोन ।

विशेष भूमिका:- – निरीक्षक महेन्द्र भगत थाना प्रभारी कुण्डीपुरा, उपनिरीक्षक- अंजना मरावी, अरविन्द बघेल , प्रधान आरक्षक- राजेन्द्र पाल, आरक्षक-जीवन रघुवंशी, गजानंद मर्रापे , विनोद नागेश, संजय तुरकर, ब्रजेश ठाकुर, महिला आरक्षक मेमबती बरकडे , साइबर सेल -नितिन सिंह,आदित्य रघुवंशी की विशेष भूमिका रही ।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें