Home CITY NEWS एक लायसेंस पर चल रही दो शराब दुकानें ?

एक लायसेंस पर चल रही दो शराब दुकानें ?

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

शिवपुरी में लिया ठेका, पलटवाड़ा में चल रहा संचालन सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा। जिले में शराब ठेकेदारों की मनमानी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नियमों के विपरीत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से अहातों और कुचियों का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। आरोप है कि कई जगह बिना अनुमति शराब बिक्री हो रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन बना हुआ है।

ताजा मामला शिवपुरी शराब दुकान से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार जिस दुकान का ठेका शिवपुरी क्षेत्र के लिए लिया गया था, उसे अब अचानक पलटवाड़ा में संचालित किया जा रहा है। वहीं शिवपुरी क्षेत्र में भी अवैध रूप से शराब बिक्री जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक ही लाइसेंस पर दो जगह कारोबार कैसे चल रहा है।

आखिर कैसे बदल रही दुकान की लोकेशन?नियमों के मुताबिक जिस क्षेत्र में शराब दुकान का ठेका स्वीकृत होता है, उसी क्षेत्र में दुकान संचालित की जाती है। यदि लोकेशन बदलनी हो तो इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया, दावा-आपत्ति और समय सीमा का पालन जरूरी होता है। बताया जा रहा है कि शिवपुरी (ए) दुकान के ठेकेदार विनोद सूर्यवंशी द्वारा दुकान को सीधे पलटवाड़ा में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि शिवपुरी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध बिक्री जारी है।

इस संबंध में आबकारी विभाग के सर्किल प्रभारी जीत सिंह धुर्वे का कहना है कि पुरानी लोकेशन पर तीन चार दिन पहले विभागीय टीम ने दबिश देकर देशी और विदेशी शराब जब्त की थी तथा प्रकरण दर्ज किया गया है।

मगर आबकारी के दावों की पोल खोलता ये वीडियो १० मई का बताया जा रहा है

पुराने स्थान पर दुकान से कल रात भी शराब बेची जा रही थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

गांव-गांव तक पहुंची अवैध शराब बिक्री स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिवपुरी क्षेत्र में जगह-जगह कुचियों के माध्यम से शराब बेची जा रही है। ग्रामीण इलाकों में खुलेआम अवैध बिक्री होने से कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें