Home CITY NEWS Chhindwara प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तारा रोड में दिन मे दिख रहे...

Chhindwara प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना तारा रोड में दिन मे दिख रहे यात्रियों को तारे …

WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा।प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई छिंदवाड़ा पैकेज नंबर एम पी 07 पीटीएन 08 मार्ग का नाम टी 06 से तारा मार्ग की लागत 22.30 लाख कार्य प्रारंभ की दिनांक 06/10/2022 नियुक्त ठेकेदार बी एस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग में गड्ढे हो गए हैं तुरंत बी टी रिन्यूवाल की आवश्यकता है मार्ग का कैरेज वे मे बी टी रिन्यूवाल का कार्य नहीं करने के कारण सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं अनुबंध अनुसार संधारण का भी कार्य नहीं किया जा रहा है नियुक्त ठेकेदार के द्वारा काम में रुचि नहीं ली जा रही ग्रामीणों को आवागवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पैकेज नंबर एम पी 07 पीटीएन 08 मार्ग का नाम उमरानाला से हिवरा वासुदेव नियुक्त ठेकेदार बी एस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग मे गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं बी टी रोड में क्रैक और रोड जगह-जगह से बैठ गई है आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है दुपहिया वाहन तो फिसल कर गिर रहे हैं और सबसे गंभीर बात तो यह है पूर्व में ठेकेदार को बी टी रिन्यूवाल का भुगतान भी हो गया है यह कैसा बी टी रिन्यूवाल का कार्य है जो गुणवत्ताहीन है क्या विभाग गहरी नींद में सो रहा है जबकि उक्त सड़क मार्ग जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर है।

पैकेज नंबर एम पी 07 पीटीएन 078 नियुक्त ठेकेदार बी एस कंस्ट्रक्शन छिंदवाड़ा मार्ग का नाम रोहना मेन रोड से थूनिया कार्य प्रारंभ की दिनांक 06/10/2022 उक्त मार्ग में ठेकेदार के द्वारा अनुबंध अनुसार संधारण का कार्य नहीं किया जा रहा है नाही कार्य में रुचि ली जा रही है तुरंत बी टी रिन्यूवाल की आवश्यकता है पार्ट- वन के अंतर्गत किया गया कार्य भी गुणवत्ताहीन हैं मार्ग के एंड पॉइंट की ओर कैरेजवे की पूरी चौड़ाई भी नहीं बची है बीटी रोड की एज टूटकर कैरेजवे की चौड़ाई कम हो गई है फिर भी ठेकेदार को संधारण का बिल भुगतान दिया जा रहा है सबसे बड़ा सवाल यह है कि ठेकेदार के ऊपर जी एम कविता पटवा की इतनी मेहरबानी क्यों हो रही है।

सतपुरा एक्सप्रेस की टीम के द्वारा लगातार काम में रुचि नहीं ले रहे ठेकेदारों की खराब सड़कों की जानकारी सी ई ओ प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण मुख्यालय भोपाल मुख्य महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण जबलपुर की ओर व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित की जा रही है किंतु विभाग गहरी नींद में सो रहा है क्या कसूर था हाल ही में टर्मिनेट हुए ठेकेदारों का जो उनको टर्मिनेट किया गया उनकी सड़कों की स्थिति तो थोड़ी बहुत ठीक थी और कुछ ठेकेदार तो बी टी रिन्यूवाल का कार्य भी कर रहे थे टर्मिनेट हुए ठेकेदारों का आरोप सिद्ध हो रहा है जी एम कविता पटवा के कृपा पात्र ठेकेदार को विभाग जानबूझकर बचा रहा है इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी भी मौन है

  • WhatsApp चैनल लिंक WhatsApp चैनल जॉइन करें