सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा . जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने अपने आराध्य देव, मराठा साम्राज्य के संस्थापक महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया। सुबह नौ बजे सभी सामाजिक बंधु, युवा और मातृशक्ति नागपुर रोड, शिवाजी चौक पहुंचे। यहां सर्वप्रथम ढोल नगाड़ों की धुन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दूध से अभिषेक किया। इसके बाद सभी सामाजिक बंध्ुाओं ने विवि विधान से पूजन अर्चन किया और शिवाजी की प्रतिमा पर माल्याणर्पण कर पुष्पवर्षा की। ढोल नगाडे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज का जयघोष किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक दिवस हमारे लिए नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आता है।
जिला क्षत्रिय मराठा समाज के अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने बताया कि आज ही के दिन महाराज शिवाजी से छत्रपति बने थे। 6 जून 1674 को मराठा योद्धा शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था। जहां से उन्होंने हिंदवी-स्वराज की स्थापना की थी। उनके राज्याभिषेक दिवस को जिला क्षत्रिय मराठा समाज छिंदवाड़ा ने एक उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ विजय चौहान, पूर्व अध्यक्ष दीपक मोहिते, अध्यक्ष प्रवीण काटकर, सुनील निंबालकर, प्रवीण मराठा, पारस आखरे, आलोक चौधरी, राकेश मानमोड़े, लक्ष्मण घोरपड़े, मनोज ताठे, राहुल कदम, प्रशांत गायकवाड़, संजय दलदले, समाज की नगर महिला अध्यक्ष श्वेता ताठे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, युवा और मात्र शक्ति उपथित रहे।